सरिया कॉलेज की छात्राओं ने किया कला का प्रदर्शन

संस सरिया सोमवार को सरिया कॉलेज में स्टार्टअप प्रोग्राम के तहत छात्राओं के बीच बुनाई व क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 09:06 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 09:06 PM (IST)
सरिया कॉलेज की छात्राओं ने किया कला का प्रदर्शन
सरिया कॉलेज की छात्राओं ने किया कला का प्रदर्शन

संस, सरिया : सोमवार को सरिया कॉलेज में स्टार्टअप प्रोग्राम के तहत छात्राओं के बीच बुनाई व कढ़ाई की प्रदर्शनी लगाई गई। छात्राओं ने बुनाई तथा कढ़ाई की दक्षता का प्रदर्शन किया। लड़कियों के बनाए गए मेज क्लॉथ में डिजाइन, पूजा थाली क्लॉथ में कढ़ाई, आकर्षक रुमाल में कढ़ाई, दरवाजे पर लगाए जानेवाले आकर्षक पर्दे पर डिजाइन आदि बनाए गए।

इस कार्यक्रम में नीतू कुमारी, खुशबू कुमारी, संगीता कुमारी, काजल कुमारी, प्रीति कुमारी, निशा कुमारी, सोनम कुमारी, रेखा कुमारी, संध्या राणा आदि ने भाग लिया। मौके पर प्रो. अरुण कुमार, प्रो. प्रमोद कुमार, राजेश कुमार मंडल, सतीश कुमार, पूनम कुमारी, सुमन कुमारी, खुशबू कुमारी, रिया गुप्ता, काजल कुमारी, सब्यसाची पांडेय, अभय कुमार, मंटू कुमार समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी