चुटकुला प्रतियोगिता में सानू ने लहराया परचम

सरिया राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग के बैनर तले विश्व हास्य दिवस पर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 07:11 PM (IST)
चुटकुला प्रतियोगिता में सानू ने लहराया परचम
चुटकुला प्रतियोगिता में सानू ने लहराया परचम

सरिया : राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग के बैनर तले विश्व हास्य दिवस पर पर विश्वविद्यालय स्तरीय ऑनलाइन चुटकुला लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेज के लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें सरिया कॉलेज के कुमार सानू ने द्वितीय स्थान लाया। वहीं प्रथम स्थान दीपक कुमार गुप्ता मारखम कॉलेज हजारीबाग तथा तृतीय स्थान नवोदिता मनी चतरा कॉलेज ने हासिल किया। कुमार सानू की इस सफलता पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार लाल, प्रो. अरुण कुमार, डॉ. सतीश कुमार वर्मा, प्रो. रघुनंदन हजाम, आरके मिश्र आदि ने बधाई दी है। गौरतलब हो कि यह कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया गया थ। जिसमें विजेता प्रतिभागी को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम की निर्णायक मंडली में ग्रिजल कॉलेज कोडरमा के कार्यक्रम पदाधिकारी सौरव शर्मा एवं केबी कॉलेज हजारीबाग की डॉ. मीना सिंह शामिल थे। इसके अलावे राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय समन्वयक जॉनी रुफीना तिर्की ने भी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं।

chat bot
आपका साथी