मैट्रिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मिला सम्मान

निमियाघाट (गिरिडीह) झारखंड वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 06:02 PM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 06:02 PM (IST)
मैट्रिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मिला सम्मान
मैट्रिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मिला सम्मान

निमियाघाट (गिरिडीह) : झारखंड वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन पारसनाथ दिगंबर जैन उच्च विद्यालय इसरी बाजार में बुधवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता झारखंड राज्य दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन ने की। उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी प्रेमलता मुर्मू, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुजूर, विद्यालय के सचिव छितर जैन पाटनी, बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, निवर्तमान प्रमुख यशोदा देवी आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक क्षुल्लक 105 गणेश प्रसाद वर्णी के चित्र का अनावरण अतिथियों ने किया। लगभग 59 छात्राओं को उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया गया। पूजा कुमारी ने 98 फीसद लाकर राज्य में दूसरा व जिले में प्रथम स्थान, श्रुति कुमारी ने 97.2 फीसद अंक लाकर राज्य में पांचवां व जिले में तीसरा स्थान, कुमारी नीलू ने 97.2 फीसद अंक लाकर राज्य में पांचवां एवं जिले में तीसरा स्थान, करुणा कुमार जायसवाल ने 97 फीसद अंक लाकर राज्य में छठा व जिले में चौथा स्थान, कशिश प्रवीण ने 96 फीसद अंक लाकर राज्य में सातवां व जिले में पांचवां स्थान, हिरिया कुमारी ने 96.8 फीसद अंक लाकर राज्य में सातवां व जिले में पांचवां स्थान, साक्षी कुमारी ने 95.8 फीसद अंक लाकर जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया। इन सभी को विद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र, स्मार्ट मोबाइल फोन एवं एक घड़ी पुरस्कार के रूप में देकर सम्मानित किया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जैन समाज के कई लोगों ने छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने को लेकर उत्साहित करते हुए आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग करने की घोषणा की। संचालन शिक्षक श्याम कुमार सिंह व देवेश कुमार देव ने किया। मौके पर विद्यालय के संयुक्त सचिव अशोक कुमार जैन, प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन, कुमुद जैन, राजेश जैन, अभय कुमार जैन, अशोक पांड्या, सुरेश झांझरी, नरेश पांड्या, प्रभात सेठी, प्रदीप जैन, सदानंद प्रसाद, विवेक जैन, सुब्रत सामंत, रूपलाल मंडल, झारखंड डिग्री कालेज के प्राचार्य धनेश्वर विद्यार्थी, पारसनाथ इंटर कालेज के प्राचार्य गौरीशंकर पांडेय, गोव‌र्द्धन सिन्हा सहित अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे। ----------संपादन-अविनाश प्रसाद।

chat bot
आपका साथी