चार महिला फुटबाल खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

गिरिडीह महिला फुटबाल के क्षेत्र में देश की ओर से खेल का प्रदर्शन का लोहा मनवाने वाली मि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 12:58 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 12:58 AM (IST)
चार महिला फुटबाल खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
चार महिला फुटबाल खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

गिरिडीह : महिला फुटबाल के क्षेत्र में देश की ओर से खेल का प्रदर्शन का लोहा मनवाने वाली महिला खिलाड़ियों को मंगलवार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम कोरोना नियमों का पालन करते हुए भंडारीडीह में की गई। सम्मान पाने वाली खिलाड़ियों में रांची की सुनीता मुंडा व नीतू लिंडा, गुमला की सुमति कुमारी व अमिषा बाखला शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को झारखंड महिला फुटबाल एसोसिएशन की सदस्य पूनम सहाय, भारतीय महिला फुटबाल एसोसिएशन की कमेटी सदस्य शबाना रब्बानी व झारखंड स्टेट फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव गुलाम रब्बानी ने सम्मानस्वरूप प्रमाण पत्र भेंट किया। मौके पर मौजूद पूनम सहाय ने कहा कि बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। उनके अंदर की छिपी प्रतिभा को निखारने की जरूरत है ताकि वे भी आगे चलकर देश का नाम रौशन करें।

बांस से सामान बनाने वालों को मिला प्रमाण पत्र

डुमरी : महिला आजीविका संकुल संगठन डुमरी में चल रहे जेएसएलपीएस के एसभीईपी परियोजना का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हुआ। मौके पर बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, कार्यकारी प्रमुख यशोदा देवी, सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो, शंभूनाथ महतो, काशी महतो, जेएसएलपीएस बीपीएम राजेश कुमार व कुद्दमश्री संस्था एनआरओ के बीएपी पृथा बालन, बीपीओ इंद्रनील, सीसी गीता कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले एवं बांस से घरेलू उपयोग व सजावट की वस्तुएं बनाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमुख यशोदा देवी व बीडीओ सोमनाथ बंकिरा ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र दिया। वहीं प्रशिक्षित दीदियों ने प्रशिक्षण लेकर बांस के गुलदस्ते, मोर, नाव, बास्केट, ट्रे आदि कई वस्तुओं को प्रस्तुत किया। बताया गया कि प्रशिक्षण पाकर समूह की दीदी स्वरोजगार से जुड़कर अपना जीविकोपार्जन के लिए वस्तुओं का निर्माण कर बाजारों में बेच सकती हैं। प्रशिक्षक के रुप में डीलचंद कुमार व महेश मुंडा प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर विजेता महतो, उर्मिला देवी, अशोक कुमार, कमली देवी, नीलम देवी, सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी