सेविका-सहायिका को नहीं मिल रही सामाजिक सुरक्षा

जासं गिरिडीह झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला शाखा का सम्मेलन रि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 09:00 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:00 PM (IST)
सेविका-सहायिका को नहीं मिल रही सामाजिक सुरक्षा
सेविका-सहायिका को नहीं मिल रही सामाजिक सुरक्षा

जासं, गिरिडीह : झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला शाखा का सम्मेलन रविवार को किरण पब्लिक स्कूल में हुआ। उद्घाटन प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह नयन ने किया। महासंघ के वरीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को उनके 66वें जन्मदिन पर सम्मानित किया गया।

नयन ने कहा कि सेविका, सहायिका व लघु सेविका की विभागीय शर्त नियमावली नहीं बनने से इन्हें पूर्ण सरकारी कर्मचारी का लाभ व भत्ता नहीं मिल रहा है जबकि ये 46 वर्षों से सेवा दे रही हैं। इसके बावजूद इन्हें सामाजिक सुरक्षा के नाम पर कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। वर्ष 2018 एवं 19 में हड़ताल के समापन पर सरकार एवं संघ के बीच समझौते को पूर्ण रूप से लागू नहीं किया जाना चिता का विषय है। इसमें प्रगति रिपोर्ट जिला सचिव रेखा मंडल ने पेश किया।

मौके पर रूपलाल महतो, रघुनंदन विश्वकर्मा, मुक्तेश्वर प्रसाद, लखन लाल पंडित, लखन रजक, प्रयाग प्रसाद यादव, विनय कुमार सिन्हा, अमर किशोर प्रसाद सिन्हा, केवल राउत, विरमा कुमारी, अंशुलता स्वरूप, गुड़िया देवी, विद्या देवी, प्रेमलता कुमारी, माधुरी कुमारी, मंजू यादव, रंजना वर्मा, बमशंकर शर्मा, राजेश गुप्ता, सहदेव कुशवाहा, नंदा सिंह, चंपा कुमारी, सुगनी देवी, अनिता देवी, संजू देवी, कुमारी तनुजा, आरती कुमारी, संजू देवी, टिकू गोप, शर्मा प्रवीण, इंदु भारती, नजमा खातून, नमिता बरनवाल, सुनीता दास, नीलम शर्मा, सुधा सिन्हा आदि शामिल थे। अध्यक्षता संघ अध्यक्ष देवंती देवी ने की।

chat bot
आपका साथी