30 साल में सड़क गायब, गड्डे बने पहरेदार

गिरिडीह कोवाड़ मोड़ से कोडरमा जानेवाले मुख्य मार्ग पर कुरूमडीहा मोड़ से लेदा समेत अन्य

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Jun 2021 06:41 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 06:41 PM (IST)
30 साल में सड़क गायब, गड्डे बने पहरेदार
30 साल में सड़क गायब, गड्डे बने पहरेदार

गिरिडीह : कोवाड़ मोड़ से कोडरमा जानेवाले मुख्य मार्ग पर कुरूमडीहा मोड़ से लेदा समेत अन्य पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क की हालत काफी जर्जर हो गई है। इस पर राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। यह सड़क करीब 30 साल पूर्व बनी थी। समय बीतने के साथ सड़क भी जर्जर हो गई। इसमें बड़े-बड़े गड्डे बन गए हैं। कई जगह बोल्डर निकल आए हैं। यह सड़क पूर्व में जिस हाल में थी, उससे भी बदतर हाल में पहुंच गई है।

कोवाड़-कोडरमा मुख्य मार्ग से कटकर कुरूमडीहा मोड़ से लेदा होते हुए यह सड़क गिरिडीह-डुमरी रोड़ में भंडारो क पास मुख्य पथ से जुड़ती है। इसकी लंबाई करीब 11 किलोमीटर है। यह सड़क लेदा, सिदवरिया, बजटो व अलगुंदा पंचायत के विभिन्न गांवों को जोड़ती है। इन गांवों में बारागढ़ा, टोलेहरकट्टो, लेदा, वंशीडीह, गादी, झरीबाद, सिदवरिया व बेकोलालपुर समेत अन्य गांव शामिल हैं।

सांसद ने डीसी को लिखा था पत्र : सांसद अन्नपूर्णा देवी ने इस सड़क की मरम्मत किसी भी मद से यथाशीघ्र कराने को लेकर डीसी को 27 जुलाई 2020 को पत्र लिखा था। पत्र में कहा था कि कुरूमडीहा-लेदा मुख्य मार्ग अत्यंत ही जर्जर स्थिति में है। इससे लोगों को आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जनहित के उद्देश्य से उक्त सड़क की मरम्मत किसी भी मद से यथाशीघ्र कराने की अनुशंसा की जाती है। विधायक ने कार्यपालक अभियंता को लिखा था पत्र : इस सड़क की मरम्मत कराने को लेकर गांडेय के विधायक डा. सरफराज अहमद ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता को 27 जुलाई 2020 को पत्र लिखा था। कहा था कि उक्त सड़क गांडेय विधानसभा क्षेत्र में आती है। यह पूर्व से कालीकरण पथ बना हुआ था जो वर्तमान में अत्यंत ही क्षतिग्रस्त होकर रह गया है। इस सड़क की मरम्मत कराने को लेकर उपायुक्त को आठ अक्टूबर 2020 को लिख चुकी हूं। इसके बावजूद इसकी मरम्मत कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है।

कंचन देवी, पूर्व मुखिया - इस पथ की मरम्मत के लिए आवाज उठाई जाती रही है। सांसद से लेकर विधायक तक ने डीसी व विभागीय अभियंता से मरम्मत कराने के लिए अनुशंसा भी की।

कंचन देवी, निवर्तमान मुखिया, लेदा - इस सड़क का निर्माण काफी पहले हुआ था। कभी भी इसकी मरम्मत नहीं की गई। जिस कारण यह पथ काफी जर्जर हो गया है।

मेघलाल रजक, कोदेडीह - पथ की हालत काफी खराब है। इससे इस पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। लोग जोखिम उठाकर इस पथ पर चलने को विवश हैं।

- परशुराम महतो, वार्ड सदस्य, बंशीडीह - इस सड़क पर बोल्डर पूरा निकलकर बिखर गया है और वहां गड्ढा बन गया है। शीघ्र ही इसकी मरम्मत कराई जाए।

- अनिल कुशवाहा, सिमरिया - इस पथ की मरम्मत कराने की कई बार गुहार भी लगाई गई है। किसी ने ध्यान नहीं दिया।

रामेश्वर प्रसाद वर्मा, बाघमारा

chat bot
आपका साथी