सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, साथी की हालत गंभीर

संस गावां (गिरिडीह) गावां-तिसरी पथ पर खोटमोनाय स्थित वीएस किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:37 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:37 AM (IST)
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, साथी की हालत गंभीर
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, साथी की हालत गंभीर

संस, गावां (गिरिडीह): गावां-तिसरी पथ पर खोटमोनाय स्थित वीएस किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार को पिकअप वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक चालक मो. तस्लीम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि तिसरी थाना अंतर्गत बेलवाना निवासी मो. तस्लीम गांव के ही मो. तैयब के साथ अपने बहनोई के घर गावां से घर लौट रहा था। तभी वह हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। साथ ही घायल तस्लीम का इलाज गावां अस्पताल में कराने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह भेज दिया।

chat bot
आपका साथी