मेला देखने जा रहे लोगों से भरा वाहन पलटा, छह जख्मी

गावां (गिरिडीह) बंगालीबारा तिलैया मेन रोड में सवारी (कमांडर) वाहन पलटने से छह लोग दबक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 12:46 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 12:46 AM (IST)
मेला देखने जा रहे लोगों से भरा वाहन पलटा, छह जख्मी
मेला देखने जा रहे लोगों से भरा वाहन पलटा, छह जख्मी

गावां (गिरिडीह): बंगालीबारा तिलैया मेन रोड में सवारी (कमांडर) वाहन पलटने से छह लोग दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसमें बच्ची समेत तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि दुधपनियां निवासी इश्वरी राय की 10 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी, उपेंद्र राय की पत्नी 24 वर्षीय सुषमा देवी, अरूण राय की पत्नी 17 वर्षीय काजल देवी, दिनेश राय की पत्नी 20 वर्षीय किरण देवी, परमेश राय की पुत्री 10 वर्षीय भिखिया कुमारी और राजकुमार राय का पुत्र 11 वर्षीय विकास कुमार एक साथ अपने घर से सवारी वाहन से मेला देखने गावां जा रहे थे। तभी बंगालीबारा तिलैया मेन रोड पर वाहन अनियंत्रित होकर खेत में गिर गया। इससे वाहन पर सवार सभी लोग गाड़ी के अंदर दब गए। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से सभी को गाड़ी से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डा. काजिम खान ने सुनीता कुमारी, विकास कुमार एवं भिखिया कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटनाग्रस्त वाहन घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पर जिप सदस्य इमरान अंसारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, भाजपा नेता मुन्ना सिंह, माले नेता नागेश्वर यादव व ओपी प्रभारी सागर चौधरी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

सड़क हादसों में दंपती समेत सात घायल: दो अलग-अलग हादसों में कुल सात लोग घायल हो गए। नावाडीह के पास आटो व बाइक की हुई टक्कर से पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों को लोगों ने 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया। घायलों में जमुआ थाना क्षेत्र के चनको लताकी निवासी राहुल हाजरा और सोनी देवी शामिल हैं। बताया जाता है दोनों भेलवाघाटी से लताकी जा रहे थे। इसी क्रम में नावाडीह के पास एक आटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वहीं आटो भागने में सफल रहा। उसके तुरंत बाद पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने दोनों को फिर से टक्कर मार दी, जिस कारण दोनों को गंभीर चोट लगी और उनकी हालत बिगड़ गई। बताया जाता है उसी घटना में तेलोडीह निवासी निरंजन कुमार राम का पांच वर्षीय पुत्र भी घायल हो गया। एक अन्य घटना में शव लेकर जा रहा चारपहिया वाहन सुखलजोरिया के पास बांस से जा टकराया, जिससे उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी पहुंचाया गया। घायलों की पहचान विक्रम कुमार बिहार के जमुई, राहुल कौशलिक दोंदेकला और रूपेश कुमार रायपुर के रूप में की गई। बताया गया उक्त सभी लोग रायपुर से शव लेकर जमुई जा रहे थे कि इसी क्रम में यह हादसा हुआ।

chat bot
आपका साथी