सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

पीरटांड़/बगोदर (गिरिडीह) अलग-अलग सड़क हादसों में शुक्रवार की रात गिरिडीह जिले में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:51 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:51 PM (IST)
सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

पीरटांड़/बगोदर (गिरिडीह) : अलग-अलग सड़क हादसों में शुक्रवार की रात गिरिडीह जिले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक जख्मी हो गया। पहली घटना खुखरा के बरियारपुर उच्च विद्यालय के समीप शुक्रवार की रात हुई। यहां दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। बताया जाता है किचिरुडीह निवासी जीतन राय बाइक से घर जा रहा था। इस क्रम में विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे जीतन की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाला युवक भी घायल हो गया। हालांकि, बाइक छोड़कर वह फरार भाग गया। घायल युवक पोखरिया का रहने वाला है। शनिवार सुबह खुखरा थाना प्रभारी सदलबल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। बताया गया कि शुक्रवार को करमा पर्व था। संभवत: दोनों बाइक वाले करमा में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

दूसरी घटना हजारीबाग जिला के बरकट्टा के महाबार चौक के पास हुई। बगोदरडीह निवासी 28 वर्षीय अमित कुमार राणा बाइक से बरकट्ठा से अपने घर बगोदरडीह आ रहा था। इसी दौरान उक्त स्थल के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे उसकी मौत हो गई। वह बरकट्ठा में अपने मामा के गैराज में मिस्त्री का काम करता था। की सड़क दुर्घटना में बरकट्टा थाना पुलिस ने शव को जब्त कर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलने पर भाजपा नेता सुखदेव राणा व मृतक के स्वजन बरकट्ठा पहुंचे। उसकी मौत से स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी