दो बाइकों में हुई टक्कर, युवक घायल, धनबाद रेफर

गिरिडीह गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर पंडरी के समीप गुरुवार की शाम दो बाइकों में सीधी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 01:01 AM (IST)
दो बाइकों में हुई टक्कर, युवक घायल, धनबाद रेफर
दो बाइकों में हुई टक्कर, युवक घायल, धनबाद रेफर

गिरिडीह : गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर पंडरी के समीप गुरुवार की शाम दो बाइकों में सीधी टक्कर हो गई। इससे एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान टुंडी निवासी गुड्डू हेम्ब्रम के रूप में की गई। वह बुटबरिया निवासी शिबू हेम्ब्रम का दामाद बताया जा रहा है। ताराटांड़ पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दी। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शिबू अपने दामाद गुड्डू को खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर लाने भेजा था। गुड्डू बाइक से पंडरी जा रहा था। इसी क्रम में सामने से आ रही एक दूसरी बाइक ने उसे सीधी टक्कर मार दिया। जिससे वह वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरा बाइक चालक घटना के बाद मौके पर से फरार हो गया।

सड़क दुर्घटना में चालक जेल गया : सड़क हादसे में साले की मौत होने व जीजा के जख्मी होने के मामले में जख्मी जीजा राजकुमार यादव ने बिरनी थाना में आवेदन देकर ट्रक चालक सुभाष राय पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। गिरफ्तार चालक को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

बता दें कि बुधवार की सिमराढाब में ट्रक व बुलेट की टक्कर में साले की मौत हो गई तो जीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। दोनों बुलेट से किसी काम से बगोदर जा रहे थे। साला घोड़थंबा ओपी के बदडीहा व जीजा मरकच्चो थाना के अंबाडीह का रहनेवाला है। जख्मी राजकुमार यादव का इलाज रांची में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी