सडक दुर्घटना में युवक गंभीर, धनबाद रेफर

संवाद सहयोगी गांडेय (गिरिडीह) गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग में पंडरी के पास शनिवार रात स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 07:44 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 07:44 PM (IST)
सडक दुर्घटना में युवक गंभीर, धनबाद रेफर
सडक दुर्घटना में युवक गंभीर, धनबाद रेफर

संवाद सहयोगी, गांडेय (गिरिडीह) : गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग में पंडरी के पास शनिवार रात सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान पंडरी निवासी 22 वर्षीय राजन गुप्ता के रूप में की गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना ताराटांड् पुलिस को दी। ताराटांड़ पुलिस ने घायल युवक को गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा। दुर्घटनाग्रस्त चार पहिया वाहन बीआर 01 पीएम-1622 को जब्त कर थाना ले गई। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार गर्मी से राहत पाने के लिए राजन अपने घर के सामने सड़क के किनारे बैठा था। इस दौरान चार पहिया वाहन ने विपरित दिशा में जाकर उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने घटना स्थल के पास मुख्य सड़क पर बिजली के खंभा से ब्रेकर बना दिया ताकि तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाया जा सके।

बता दें कि गिरिडीह-धनबाद मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण पंडरी से ताराटांड़ के बीच आए दिन सड़क दुर्घटना होती है, जिससे स्थानीय लोगों के बीच भय का माहौल है।

chat bot
आपका साथी