सड़क हादसों में दो महिला समेत सात जख्मी, तीन की स्थिति गंभीर

बरनी में गुरुवार की रात एवं शुक्रवार की अहले सुबह हुए दो सड़क हादसों में दो महिला समेत सात लोग जख्मी हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 12:16 AM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 12:16 AM (IST)
सड़क हादसों में दो महिला समेत सात जख्मी, तीन की स्थिति गंभीर
सड़क हादसों में दो महिला समेत सात जख्मी, तीन की स्थिति गंभीर

गिरिडीह: बिरनी में गुरुवार की रात एवं शुक्रवार की अहले सुबह हुए दो सड़क हादसों में दो महिला समेत सात लोग जख्मी हो गए। तत्काल सभी घायलों का इलाज बिरनी अस्पताल में किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार यादव व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ताजउद्दीन ने सभी घायलों का इलाज किया। इनमें से बिरनी के शीतल टोला निवासी 20 वर्षीय दिलीप दास व सीताराम कुमार तथा राजधनवार निवासी रामकुमार को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। घायलों में गोमिया गझंडी के तालो सोरेन, बड़की देवी, छोटकी देवी एवं लीलाधर सोरेन शामिल हैं। बीती रात करीब आठ बजे बिरनी से सटे मनसाडीह के पास एक बाइक ने पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों व्यक्तियों के अलावा पैदल चल रहा राहगीर भी जख्मी हो गया। तीनों को ग्रामीणों के सहयोग से बिरनी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सा पदाधिकारी ने तीनों की गंभीर हालत देख रांची के रिम्स रेफर कर दिया। वहीं डबरसैनी जोरासांख मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की अहले सुबह लगभग साढ़े तीन बजे एक मालवाहक बोलेरो अचानक एक्सल टूट जाने से पलट गया। इससे उस पर सवार दो महिला समेत चार मजदूर जख्मी हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से सभी मजदूरों को बिरनी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सभी मजदूर गोमिया गझंडी के हैं। वे लोग जमुआ के चुंगलखार में पुल ढलाई कर घर उक्त वाहन से जा रहे थे। इसी क्रम में वे हादसे का शिकार हो गए।

chat bot
आपका साथी