औद्योगिक इंडस्ट्रीज को ऑक्सीजन आपूर्ति पर रोक

गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 07:42 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 07:42 PM (IST)
औद्योगिक इंडस्ट्रीज को ऑक्सीजन आपूर्ति पर रोक
औद्योगिक इंडस्ट्रीज को ऑक्सीजन आपूर्ति पर रोक

गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के संक्रमित मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा एवं ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बेहतर प्रयास कर रहे हैं ताकि जिले में ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड्स की संख्या बढ़ाई जा सके। चिकित्सा उपकरणों, दवाओं सहित चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति का प्रबंधन किया जा रहा है। वर्तमान परिस्थिति में ऑक्सीजन की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड्स, ऑक्सीजन सिलिंडर व अन्य चिकित्सीय सुविधा बढ़ाने के लिए उचित उपाय किए हैं। ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए उपायुक्त ने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को निर्देश दिया है कि जिले के औद्योगिक इंडस्ट्रीज को ऑक्सीजन, औद्योगिक उद्देश्यों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति आज से अगले आदेश तक प्रतिबंधित कर दें। यह आदेश अभी से प्रभावी होगा।

इन सूचीबद्ध उद्योगों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इसमें एमपॉल्स एवं वायल्स, फॉर्मास्युटिकल, पेट्रोलियम रिफाइनरीज, स्टील प्लांटस,

न्यूक्लीयर इनर्जी फेसिलिटीज,

ऑक्सीजन सिलेंडर मैन्युफैक्चरर,

वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स, फुड एंड वाटर प्युरिफिकेशंस, प्रोसेस इंडस्ट्रीज एवं चैलेंज एवरी चैलेंज शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी