मोमिनों के हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प

गिरिडीह तेलोडीह अखाड़ा मैदान में रविवार को ऑल इंडिया मोमीन कांफ्रेंस गिरिडीह की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 05:45 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 05:45 PM (IST)
मोमिनों के हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प
मोमिनों के हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प

गिरिडीह : तेलोडीह अखाड़ा मैदान में रविवार को ऑल इंडिया मोमीन कांफ्रेंस, गिरिडीह की ओर से स्व. अब्दुर्रज्जाक अंसारी के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश व जिला के सभी पदाधिकारी सहित कई गणमान्य लोगों ने स्व. अंसारी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान उनकी जीवनी पर लिखी पुस्तक स्व. अब्दुल रज्जाक अंसारी एक प्रेरक व्यक्तित्व खाक के परदे से निकला इंसान लोगों के बीच में बांटी गई। कार्यक्रम में ऑल इंडिया मोमिन काफ्रेंस के जिलाध्यक्ष मुफ्ती सईद आलम, महासचिव कैसर अली, प्रदेश उपाध्यक्ष ताजुद्दीन अंसारी, प्रदेश महासचिव प्रो. मंजूर अंसारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मो. शब्बीर आलम, नगर अध्यक्ष निसार अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष शौकत अंसारी, कैसर तौहीद के अलावा सद्दाम हुसैन, शमशेर अंसारी, रियाजुल अंसारी, इमामुद्दीन अंसारी, इमरान आलम आदि उपस्थित थे। सभी ने स्व. अंसारी की ओर से मोमिनों के उत्थान के लिए किए गए कार्यो को याद किया। साथ ही, उनके बताए मार्ग पर चलकर मोमिनों की हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।

chat bot
आपका साथी