अनुशासन, सात्विकता और जीवन शैली का संदेश है पर्युषण

निमियाघाट (गिरिडीह) सोमवार को जैन धर्मावलंबियों का पर्युषण पर्व धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 12:57 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 12:57 AM (IST)
अनुशासन, सात्विकता और जीवन शैली का संदेश है पर्युषण
अनुशासन, सात्विकता और जीवन शैली का संदेश है पर्युषण

निमियाघाट (गिरिडीह) : सोमवार को जैन धर्मावलंबियों का पर्युषण पर्व धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान इसरी बाजार स्थित जैन मंदिर में जैन श्रद्धालुओं ने शुद्ध पीले वस्त्र पहनकर मंदिर में भगवान के समक्ष धार्मिक विधिविधान से अष्ठ द्रव्यों से पूजन अभिषेक कर क्षमावाणी की। श्रद्धालुओं ने उपवास रखते हुए जीवों और मनुष्यों के प्रति क्षमा प्रार्थना की। पर्व के आठवें और आखिरी दिन उपवास तथा तप करके संवत्सरी का पूजा की गई। पारसनाथ जैन उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन ने बताया कि पर्युषण या दशलक्षण पर्व हिदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष में दिगंबर एवं श्वेतांबर जैनियों की ओर से आस्था के साथ मनाया जाता है। दिगंबर पंथी इसे दस दिनों तक मनाते हैं और प्रत्येक दिन एक उत्तम लक्षण का पालन करते हैं। इन दस दिनों में उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम अकिचन्य एवं उत्तम ब्रह्मचर्य का पालन बड़ी ही आस्था के साथ किया जाता है। दशलक्षण पर्व उपवास, प्रार्थना, ध्यान और त्याग का पर्व है जो हमें सात्विक जीवन जीने की कला सिखाता है। इन्होंने रखा 10 लक्षण का व्रत : विनोद जैन की धर्मपत्नी सह इसरी उत्तरी की उप मुखिया रश्मि जैन, आशीष जैन एवं रिकी जैन ने जैन श्रावक की भांति दस दिनों तक सूर्योदय एवं सूर्यास्त के बीच एक वक्त गुनगुने जल का सेवन कर उपवास रखा। भाजपा नेता सह समाजसेवी प्रदीप जैन, उनकी धर्मपत्नी नीता जैन एवं विनोद जैन ने अल्पाहार कराकर उन्हें पारण करवाया। देवेश कुमार देव, सुनील कुमार जैन, सीमा जैन, प्रदीप जैन, नीता जैन, संगीता जैन, मनोज जैन, सुबोध जैन, विवेक जैन, विनोद जैन, सोम जैन, आकाश जैन, रजत जैन, मयंक जिनेश जैन, बबलू जैन, दीपक जैन, आशीष जैन इत्यादि ने भगवान से विश्व शांति, सद्भाव और कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना की।

chat bot
आपका साथी