शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

गिरिडीह झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बयान से भड़के शिक्षकों का आक्रोश क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 07:07 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 07:07 PM (IST)
शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

गिरिडीह : झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बयान से भड़के शिक्षकों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। शिक्षकों का विरोध मंगलवार को भी जारी रहा। शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर विद्यालय में काम करते हुए विरोध जताया। गिरिडीह में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद राम सहित विनोद चौधरी, सलीम अंसारी आदि ने काला बिल्ला लगाया।

सरिया : प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य तथा उच्च विद्यालयों के शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। साथ ही झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बयान का विरोध किया। कहा कि शिक्षक पशुता से प्रबुद्ध अवस्था तक अग्रसर होने की चाह रखने वाले मानव जाति को मानवीय मूल्यों से युक्त कर पूर्ण मानव में रुपांतरित करने वाले कुशल कलाकार एवं प्रेरक व प्रबुद्ध वर्ग हैं, जिन्हें मंत्री ने बयानबाजी कर कलंकित करने का प्रयास किया है। इसे शिक्षक समुदाय कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि हमारे अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह लगाने वालों का नाम इतिहास में दर्ज हो चुका है। विरोध करने वालों में उच्च विद्यालय सरिया, केसवारी, बागोडीह, कैलाटांड, उमवि चंद्रमारणी, प्राथमिक विद्यालय मन्धनिया, कवडिया टोला, मध्य विद्यालय सरिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावाडीह, सरिया टोला आदि के शिक्षक शामिल हैं।

तिसरी : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की तिसरी इकाई के शिक्षकों ने काला फीता बांध कर स्कूल में कार्य कर विरोध जताया। किशुटांड़ स्कूल में संघ के सचिव दिनेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में कई शिक्षकों ने विरोध जताया। विरोध जताने वालों में महेश बरनवाल, मो. इजहार, मनोज कुमार, संजय कुमार समेत काफी शिक्षक शामिल थे।

chat bot
आपका साथी