मानव सभ्यता के विकास में महापुरुषों की अहम भूमिका

संवाद सहयोगी गिरिडीह शहर के भंडारीडीह स्थित अब्दुल क्यूम अंसारी बालिका उच्च विद्यालय में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 08:49 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 08:49 PM (IST)
मानव सभ्यता के विकास में 
महापुरुषों की अहम भूमिका
मानव सभ्यता के विकास में महापुरुषों की अहम भूमिका

संवाद सहयोगी, गिरिडीह : शहर के भंडारीडीह स्थित अब्दुल क्यूम अंसारी बालिका उच्च विद्यालय में मंगलवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार ने आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम किया। गायत्री परिवार की तीन जिलों की संयोजिका समाजसेवी पूनम बरनवाल ने भारतीय संस्कृति को विश्व का सर्वोच्च संस्कृति बताते हुए कहा कि कई महापुरुषों ने यहां अवतरण लिया। महात्मा बुद्ध से लेकर स्वामी विवेकानंद जैसी विभूतियों का इस देश में अवतरण हुआ सिर्फ मानव सभ्यता के विकास के लिए।

इन विभूतियों ने कभी एक धर्म तक खुद को सीमित नहीं रखा। बल्कि हर जाति और हर संप्रदाय तक मानव सेवा के संदेश को पहुंचाया। कहा कि छात्र व उनके अभिभावक जिस धर्म से हो, पहली सेवा मानव की सेवा को उत्तम रास्ता बताया गया है। ऐसे में गर्भ में पलने वाले बच्चों की निगरानी और उनका मार्गदर्शन वक्त पर अभिभावकों से मिले तो निश्चित तौर पर एक-एक छात्र समाज के लिए एक मिसाल कायम कर सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी