पर्व त्योहारों में नहीं निकालें जुलूस

झारखंडधाम परसन थाना परिसर में रामनवमी को लेकर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन की उप

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 07:49 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:49 PM (IST)
पर्व त्योहारों में नहीं निकालें जुलूस
पर्व त्योहारों में नहीं निकालें जुलूस

झारखंडधाम : परसन थाना परिसर में रामनवमी को लेकर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान कई बिदुओं पर विचार-विमर्श कर अधिकारी लोगों से रूबरू हुए और कोविड-19 की जानकारी दी गई। उन लोगों से सरकार की गाइडलाइन के पालन की अपील की गई। कहा कि इसमें किसी प्रकार का कोई जुलूस एवं डीजे का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। लोग अपने-अपने घरों में पूजा-पाठ करें। वहीं रमजान त्योहार में भी शारीरिक दूरी के साथ नमाज अदा करें।

बैठक में मुख्य रूप से अशोक कुमार, रामदेव यादव, अभिमन्यु पासवान, सहदेव महतो, भागी सिंह, नत्थू राम, हनीफ अंसारी, संतोष मोदी, बैजनाथ यादव, मोहम्मद नसीरुद्दीन, मुस्तफा अंसारी, मनीष सिंह, रामनारायण राय, सुधीर कुमार सिन्हा, अनुज कुमार, अकबर शाह, अरविद साहू, गुलाब शर्मा सहित कई लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी