माले नेता को भ्रातृ शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

जासं गरिडीह भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा के छोटे भाई मुकेश सिन्हा का निधन बुधवार क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 07:29 PM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 07:29 PM (IST)
माले नेता को भ्रातृ शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
माले नेता को भ्रातृ शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

जासं, गरिडीह : भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा के छोटे भाई मुकेश सिन्हा का निधन बुधवार की रात करीब बारह बजे हो गया। वे कैंसर पीड़ित थे और कुछ माह से मुंबई में इलाज कराने के बाद अभी घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। 42 वर्षीय मुकेश अपने भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। इतनी कम उम्र में उनके निधन से परिजनों सहित तमाम नजदीकी लोगों में शोक व्याप्त है। वे अपने पीछे पत्नी समेत आठ एवं दस वर्ष के दो बच्चों को छोड़कर चले गए। इस निधन पर शोक व्यक्त करनेवालों में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, माले विधायक विनोद कुमार सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, माले नेता राजेश कुमार यादव, जिप सदस्य मनोवर हसन बंटी, अखिलेश राज, प्रीति भास्कर, निशांत भास्कर, ताज हसन, रॉकी नवल, रामजी यादव, सनातन राम, सोनू रवानी, सुरेश राम, राजकमल राजेश, जितेंद्र, पपिद्र, सिकू सिन्हा, देवराज आनंद, प्रभात कुमार, रमेश गुटगुटिया, विजय सिंह, त्रिपुरारी बक्शी, मो. तारिक, प्रभाकर सिन्हा समेत अन्य थे। गुरूवार की दोपहर बरमसिया स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी