जन आशीर्वाद यात्रा के बहाने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

मुख्यमंत्री रघुवर दास के 20 अक्टूबर को जमुआ में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भाजपा की पूरी टीम जुटी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 12:25 AM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:22 AM (IST)
जन आशीर्वाद यात्रा के बहाने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
जन आशीर्वाद यात्रा के बहाने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

गिरिडीह : मुख्यमंत्री रघुवर दास के 20 अक्टूबर को जमुआ में जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भाजपा की पूरी टीम जुटी हुई है। विधायक केदार हाजरा व जिला परिषद के उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान के नेतृत्व में भाजपा की अलग-अलग टीम कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है। दोनों नेताओं की ओर से इस मौके पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। इधर बगोदर एवं डुमरी में भी जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी जोरों पर है।

जमुआ/हीरोडीह : बलैडीह में यात्रा की सफलता के लिए घर घर रघुवर कार्यक्रम के तहत सांसद अन्नपूर्णा देवी एवं विधायक केदार हजरा ने पदयात्रा की। उन्होंने जनसमस्याओं को घर घर जाकर सुना और उन्हें सहयोग का आश्वासन भी दिया। उनके साथ दिनेश यादव, महादेव दूबे, रतन तिवारी, दारा हजरा, प्रदीप सिंह, रामानंद सिह, हुलास यादव, जयलाल यादव, अजीत दूबे, कैलाश साव, मनोज हजरा, रणबहादुर पासवान, सुरेश हजरा, हिरामणी यादव, नरेश यादव आदि शामिल थे।

वहीं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद के उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान ने मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर जमुआ विधानसभा क्षेत्र में कई इलाकों का दौरा किया। इसी के तत्वाधान में क्षेत्र भ्रमण कर मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की बैठक शुक्रवार को पासवान ने अपने पैतृक आवास देवरी के बांसडीह में हुई।

बगोदर : 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर बगोदर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को बगोदर स्थित हरिहरधाम विवाह भवन में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नागेन्द्र महतो उपस्थित थे। महतो ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य करने को कहा। उन्होंने सरकार की जनकल्याण की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने को कहा। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी ने की।

chat bot
आपका साथी