विकास विरोधी सरकार को सबक सिखाएगी जनता

संवाद सहयोगी बेंगाबाद (गिरिडीह) भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 09:15 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 09:15 PM (IST)
विकास विरोधी सरकार को सबक सिखाएगी जनता
विकास विरोधी सरकार को सबक सिखाएगी जनता

संवाद सहयोगी, बेंगाबाद (गिरिडीह) : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हेमंत सरकार ने सोलह महीने के कार्यकाल में एक भी विकास कार्य नहीं किया है जिसके आधार पर मधुपुर की जनता झामुमो गठबंधन के उम्मीदवार को जीत दिलाए। वह सोमवार को मधुपुर से चुनाव प्रचार कर लौटने के क्रम में बेगाबाद में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश पोद्दार के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

रघुवर दास ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की स्थिति मधुपुर में मजबूत है। राज्य सरकार को जनता की तनिक भी चिता नहीं है। अपने कार्यकाल में वहां एक किलोमीटर सड़क भी सरकार नहीं बनवा सकी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि सरकार जनता के लिए काम की होती तो कैबिनेट सहित मुख्यमंत्री को कैंप करने की यहां आवश्यकता ही नहीं होती। सरकार जान रही है कि जनता के लिए उसने कोई कार्य नहीं किया इसलिए किस मुंह से जनता से वोट मांगेगी। हेमंत सोरेन सिर्फ जातिवाद, संप्रदायवाद और मुस्लिम तुष्टिकरण के सहारे मधुपुर से चुनाव जीतना चाह रहे हैं जो लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। वहां की जनता भाजपा प्रत्याशी को जीताकर ऐसी मानसिकता रखनेवाली और विकास विरोधी सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। मौके पर डा. राजेश पोद्दार, सौरव मिश्रा, अनिल मिश्रा, सुरेन्द्र लाल, बसंत यादव, बसंत शर्मा, रतन कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी