लापता दोनों भाइयों की तलाश में बिहार में छापा

तिसरी (गिरिडीह) तिसरी थाना के पंदनाटांड़ के दो सगे भाइयों के लापता हुए पांच दिन बीतने के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Jun 2021 08:05 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 08:05 PM (IST)
लापता दोनों भाइयों की तलाश में बिहार में छापा
लापता दोनों भाइयों की तलाश में बिहार में छापा

तिसरी (गिरिडीह): तिसरी थाना के पंदनाटांड़ के दो सगे भाइयों के लापता हुए पांच दिन बीतने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। तिसरी थाना पुलिस बिहार के जमुई व नवादा जिले के कई गांवों में शनिवार सुबह से लगातार छापेमारी कर रही है। लापता भाइयों के नहीं मिलने से उनके माता, पिता, पत्नी सहित पूरा परिवार सदमे में हैं। दोनों की तलाश में परिवार के कई लोग बिहार गए हुए हैं।

तिसरी थाना प्रभारी पीकू प्रसाद व एसआइ साधन कुमार दल बल गए हैं। बिहार के खैरा थाना के गरही, बदीलडीह, मिनीडीह, चंदनबर आदि गांवों में छापेमारी की। ग्रामीणों से पूछताछ की। टेक्निकल सेल की ओर से क्षेत्र में स्कैन किया गया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस वहां कैंप कर रही है। दोनों भाइयों को देखने वाले महुलियाटांड़ निवासी सुबोध बरनवाल से चंदनबर में पुलिस ने पूछताछ की। गरही डैम में मिले पर्स के आधार पर वहां के लोगों से जानकारी ली और चारों तरफ सर्च अभियान चलाया।

बता दें कि सगे भाई अंशु कुमार व चंदन बरनवाल मंगलवार को नाश्ता करके घर से डोरंडा मोटी रकम लेने के लिए पल्सर बाइक से निकले थे जो अब तक लापता हैं। डोरंडा पदनाटांड़ से उत्तर व पश्चिम दिशा में है। उसी दिन मंगलवार को बदीलडीह पुल पर दोनों को किसी ने देखा था। इससे पहले चंदनबर में सुबोध बरनवाल से बात हुई थी। बताया था कि वे खैरा किसी व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं। इसके बाद से अचानक वे कहां गुम हो गए यह किसी को मालूम नहीं है। उनकी पल्सर बाइक व मोबाइल भी नहीं मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी