पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बेंगाबाद अलग-अलग मामलों के दो आरोपितों को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को गिरि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:39 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:39 PM (IST)
पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बेंगाबाद : अलग-अलग मामलों के दो आरोपितों को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को गिरिडीह जेल भेज दिया। पहला मामला गोलगो पंचायत के मेहाबांक गांव का है। बीते वर्ष मारपीट एवं छिनतई के मामले में मुरली साव के विरूद्ध मामला दर्ज कराया गया था। दूसरा मामला महुआर पंचायत के नावासार गांव का है। कुछ माह पूर्व घनश्याम पंडित पर उनकी चचेरी बहन ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया थ। वहीं उक्त दोनों आरोपित फरार चल रहे थे। पुलिस ने बीती रात आरोपितों के घर में छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी