नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा देश का निरंतर विकास

गिरिडीह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा ने शुक्रवार को सेवा ही समर्पण्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:09 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:09 PM (IST)
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा देश का निरंतर विकास
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा देश का निरंतर विकास

गिरिडीह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा ने शुक्रवार को सेवा ही समर्पण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पूरे जिला में भाजपाइयों ने कई कार्यक्रम किए। कहीं मरीजों व वृद्धों के बीच फल बांटा गया, तों कहीं प्रदर्शनी लगाई गई। कहीं किसानों और जवानों को सम्मानित किया गया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्ध महिला-पुरुषों एवं सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन खान ने की। इसके अलावा बड़ा चौक पर केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। भाजपाइयों ने कहा कि भाजपा ने आज से सेवा ही समर्पण अभियान की शुरुआत की है, जो सात अक्टूबर तक चलेगा। महादेव दुबे, विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जयप्रकाश वर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, प्रणव वर्मा, विनय सिंह, शुकदेव प्रसाद साहू, सोनू एजाज, इरफान अंसारी, फराना मत, मोहम्मद हसनैन, राज सिन्हा, प्रोफेसर विनीता कुमारी, शालिनी कुमारी, मो. शमीम अंसारी, बाबू खान, रवीना खातून, सकीना खातून, ताहिर इमाम, मो. जहूर आदि थे। अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा की ओर से गोवर्धन लाल नर्सिंग होम में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. विकास लाल और महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रागिनी लाहेरी साहा ने किया। डा. लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का निरंतर विकास हो रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सदानंद राम, विनीत बरनवाल, राजकुमार राज, रेणु सेठ, ललीता बरनवाल आदि का योगदान रहा।

तिसरी : चंदौरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने साहू समाज के भवन में 71 दीप जला कर प्रधानमंत्री के उज्ज्वल भविष्य व लंबी आयु की कामना की। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। मौके पर मंडल अध्यक्ष रवींद्र पंडित, सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, लक्ष्मण मोदी, संजीत राम ,गोपी रविदास, दामोदर साहू, पंकज राम,क्षितिज कुमार आदि थे।

खोरीमहुआ : शुक्रवार को बरजो स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह तथा बलहरा में मंडल अध्यक्ष प्रद्युमन वर्मा ने मोदी का जन्मदिन मनाया। शनिवार को गांधी चौक पर भी भाजपा नेता पवन साव के नेतृत्व में केक कटा गया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मदन शर्मा, मदन राय, भोला राय, रामभजु देव, अजय पासवान, श्रीकांत राय, पवन सिंह आदि थे।

गांडेय : भाजपा किसान मोर्चा की ओर से गांडेय में सम्मान समारोह में लगभग 150 किसानों व सेवानिवृत्त जवानों को सम्मानित किया गया। उनमें सेवानिवृत्त जवान मुनिलाल राय समेत किसान शामिल हैं। वक्ताओं ने कहा कि मोदी ने देश में विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अन्नदाता किसानों को सम्मानित करने का काम किया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा एवं संचालन प्रकाश चंद्र मिश्र ने किया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, जमुआ के विधायक केदार हाजरा, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, विनय सिंह, सोनू एजाज, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, शालिनी बैसाखीयार, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, प्रेमलता गुप्ता कुटरियार, मुकेश साहू, जयप्रकाश मंडल, संदीप वर्मा, प्रकाश यादव, टुनटुन चौधरी, हरि मंडल आदि शामिल थे।

बेंगाबाद : छोटकी खरगडीहा पंचायत सचिवालय में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। लोगों के बीच मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई। मौके पर मितनारायण वर्मा, महेंद्र प्रसाद वर्मा, रेणुलाल चौरसिया, भागीरथ साव, दुलार चंद पंडित आदि थे।

chat bot
आपका साथी