रघुवर-अन्नपूर्णा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने पर खुशी

डुमरी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को पार्टी का राष्ट्रीय उ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:46 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:46 PM (IST)
रघुवर-अन्नपूर्णा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने पर खुशी
रघुवर-अन्नपूर्णा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने पर खुशी

डुमरी : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने पर स्थानीय भाजपाइयों ने बधाई दी है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत जायसवाल ने कहा कि पार्टी ने संगठन में एक महिला को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर जो सम्मान दिया है उसका लाभ संगठन को अवश्य मिलेगा एवं संगठन में महिलाओं की भागीदारी और भी बढ़ेगी। बधाई देनेवालों में कामाख्या गिरि, अशोक ओझा, जीवाधन महतो, कृष्णकांत शर्मा, बजल हेंब्रम, बृहस्पति मंडल, सुरेंद्र कुमार, दीपक श्रीवास्तव, केदार महतो, राजकमल महतो, पिटू कुमार, विद्याधर पाठक, मौजीलाल महतो, निर्मल जायसवाल, नीलकंठ महतो, धीरज गिरि व शिवकुमार सिन्हा शामिल हैं।

झारखंडधाम : कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने से भाजपा झारखंडधाम मंडल में हर्ष है। विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई देते हुए कहा कि सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री को उपाध्यक्ष बनाने से पार्टी मजबूत होगी एवं राज्य व केंद्रीय नेतृत्व का संगठन मजबूत होगा। यह निर्णय स्वागत योग्य है। खुशी व्यक्त करने वालों में गंगाधर वर्मा, रीतलाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष दशरथ वर्मा, बैजनाथ साव, बद्री नारायण वर्मा, वकील विश्वकर्मा, नकुल साव, संजय पंडित, अनिल सिंह, विवेक राज, नागो सिंह आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी