.. ताकि पर्यावरण की शुद्धता व ऑक्सीजन की न हो कमी

गिरिडीह कोरोना काल में उत्पन्न ऑक्सीजन के संकट ने हमें पेड़-पौधों की महत्ता समझा दी ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 12:05 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 12:05 AM (IST)
.. ताकि पर्यावरण की शुद्धता व ऑक्सीजन की न हो कमी
.. ताकि पर्यावरण की शुद्धता व ऑक्सीजन की न हो कमी

गिरिडीह : कोरोना काल में उत्पन्न ऑक्सीजन के संकट ने हमें पेड़-पौधों की महत्ता समझा दी है। पर्यावरण की शुद्धता और ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता के लिए पेड़-पौधों का होना आवश्यक है। पौधे लगाना और इनकी सुरक्षा करना भी हमारा दायित्व बनता है। भविष्य में ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए दैनिक जागरण ने ऑक्सीजन है वरदान अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम शुरू किया है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गत पांच जून को प्रारंभ इस अभियान के तहत प्रतिदिन कहीं न कहीं पौधारोपण किया जा रहा है। सोमवार को भी जिले में कई जगहों पर पौधारोपण किया गया। कोरोना काल में दिवंगत हुए लोगों की याद में पौधे लगाए गए।

उदनाबाद पंचायत सचिवालय के प्रांगण में निवर्तमान मुखिया संध्या देवी ने पौधारोपण एवं गरीबों के बीच खाद्य सामग्रियों का वितरण किया। इस क्रम में उन्होंने कोरोना काल में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। लोगों के बीच मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, विनय सिन्हा, दीपक पंडित, सीता राम वर्मा, गिरजा वर्मा, सहदेव वर्मा, दिलीप शर्मा, जागेश्वर तुरी आदि उपस्थित थे।

निमियाघाट : कोरोना के कारण मारे गए लोगों की याद में पौधारोपण किया गया। निमियाघाट स्थित भारत पेट्रोलियम शिव शक्ति फ्यूल सेंटर परिसर में पौधारोपण करने के बाद फ्यूल सेंटर संचालक सह भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश पंडित ने कहा कि पृथ्वीपर जीवन के लिए ऑक्सीजन बेहद जरूरी है। प्राणियों में ऑक्सीजन के माध्यम से ही ऊर्जा का उत्सर्जन संभव हो पाता है तथा श्वसन क्रिया सुचारू रूप से चलती है। पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए पौधरोपण करना अनिवार्य है। इस दौरान जोधन महतो, महेंद्र महतो, विजय राम, गोविद ठाकुर आदि उपस्थित थे।

बिरनी : प्रखंड में विभिन्न जगहों पर पौधारोपण किया गया। बीडीओ सन्तोष कुमार गुप्ता, सीओ अशोक राम , थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ताजुद्दीन आदि ने पौधारोपण किया।

डुमरी : अनुमंडल कार्यालय परिसर में दर्जनों पौधे लगाए गए। एसडीएम, एसडीपीओ, बीडीओ व रेंजर ने परिसर में पौधारोपण किया। साथ ही अन्य लोगों से भी पौधारोपण करने की अपील की। एसडीएम प्रेमलता मुर्मू, एसडीपीओ मनोज कुमार, बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, रेंजर राजीव रंजन कुमार, निवर्तमान प्रमुख यशोदा देवी, सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो, झामुमो नेता राज कुमार पांडेय, बरकत अली आदि ने दैनिक जागरण की इस पहल की सराहना की। कार्यालय परिसर में स्थानीय पत्रकारों ने भी पौधारोपण किया। पत्रकार प्रवीण पांडेय, शशि जायसवाल, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, आशीष जायसवाल, बीएएचओ डा. समरजीत मंडल, नरेश कुमार, राज कुमार मेहता, फिरोज खान, सदाम खान, संकी जयसवाल, विश्वनाथ कुमार, प्रवीण पांडेय आदि ने सभी से एक-एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की।

खोरीमहुआ : क्षेत्र के विभिन्न थानों में दैनिक जागरण के अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। धनवार थाना में प्रभारी संदीप कुमार, घोड़थंबा ओपी में प्रभारी रौशन कुमार सहित पुलिस कर्मियों ने पौधारोपण किया। इस दौरान दोनों जगह कई पौधे लगाए गए।

chat bot
आपका साथी