पालगंज में छात्रों ने किया सड़क किनारे पौधरोपण

पालगंज मोड़ से पालगंज अस्पताल के बीच शनिवार को स्थानीय शिक्षक रामकिकर उपाध्याय अपने दर्जनो विद्यार्थियों के साथ मिलकर सड़क किनारे वृक्षारोपण का कार्य किया।इस दरम्यान लगभग एक सौ से ज्यादा पौधे लगाए गए।जिसमे आम अमरूद जामुन सीता फल कटहलनीम पीपल बरगदसखुआ डूमर कर्णिकार आदि के पौधै शामिल हैं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 09:24 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:19 AM (IST)
पालगंज में छात्रों ने किया सड़क किनारे पौधरोपण
पालगंज में छात्रों ने किया सड़क किनारे पौधरोपण

पीरटांड़ : पालगंज मोड़ से पालगंज अस्पताल के बीच शनिवार को शिक्षक रामकिकर उपाध्याय ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर सड़क किनारे पौधारोपण का कार्य किया। इस दरम्यान लगभग एक सौ से ज्यादा पौधे लगाए गए जिसमें आम, अमरूद, जामुन, सीताफल, कटहल, नीम, पीपल, बरगद, सखुआ, डुमर, कर्णिकार आदि के पौधे शामिल थे। इसमें पौधों को ऐसी जगहों पर लगाया गया जो सर्वाधिक सुरक्षित समझे गए। उपाध्याय ने बताया कि पौधों की सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था भी की जाएगी। मौके पर उपाध्याय के अलावा अभिनव, वरुण, प्रेम, देवेन्द्र, सतीश, शैली, ललित, खुशी, रौनक, सोनाक्षी, सचिन आदि दर्जनों छात्र छात्रा शामिल थे। बताते चलें कि इनके द्वारा कुछ दिन पूर्व भी पालगंज मोड़ से नारायणपुर मोड़ तक कई पौधे लगाए गए थे।

chat bot
आपका साथी