ग्लोबल वार्मिंग से बचने को पौधरोपण जरूरी

सरिया प्रखण्ड अंतर्गत कैलाटाँड़ के पंचायत सचिवालय तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय कैलाटाँड़ में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयकर निरीक्षक रोहित कुमार के तत्वावधान में किया गया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 05:13 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 05:13 PM (IST)
ग्लोबल वार्मिंग से बचने को पौधरोपण जरूरी
ग्लोबल वार्मिंग से बचने को पौधरोपण जरूरी

सरिया : पंचायत सचिवालय तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय कैलाटांड़ में आयकर निरीक्षक रोहित कुमार के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो उपस्थित थे। इस दौरान आम, अमरूद, अशोक, देवदार, साल, सागवान जैसे कई फलदार एवं इमारती लकड़ियों के पौधे लगाए गए। पूर्व विधायक ने कहा कि इस प्रकृति को संतुलित बनाए रखने के लिए हमें वृक्षों को भी देखभाल करते रहना चाहिए। पेड़-पौधों की लगातार हो रही कमी के कारण ग्लोबल वार्मिंग की समस्या हो गई है। उससे बचने के लिए पौधारोपण कर इसकी देखभाल करें। पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति पौधे लगाएं। आयोजक रोहित कुमार ने भी वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ का संदेश देकर धन्यवाद ज्ञापन किया।

मौके पर जिप सदस्य अर्जुन आर्य, रामशंकर ठाकुर, जयप्रकाश वर्मा, राजू वर्मा, सुबोध कुमार, रामदेव ठाकुर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी