पीजीटी शिक्षकों को मिलेगा प्लस टू विद्यालयों का प्रभार

गिरिडीह झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ रांची के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ठाकुर की अध्यक्ष्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:23 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:23 PM (IST)
पीजीटी शिक्षकों को मिलेगा प्लस टू विद्यालयों का प्रभार
पीजीटी शिक्षकों को मिलेगा प्लस टू विद्यालयों का प्रभार

गिरिडीह : झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ रांची के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ठाकुर की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक गूगल मीट के माध्यम से की गई। इसमें शिक्षा सचिव राहुल शर्मा की ओर से झारखंड में संचालित 510 प्लस टू विद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रभार देने संबंधी निर्गत पत्र के बारे में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इसमें प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ठाकुर, महासचिव राकेश कुमार, संघ के संरक्षक सुनील कुमार, प्रांतीय उपाध्यक्ष हरिशंकर देव, मंगल सिंह मुंडा, देवेश कुमार पाल, कोषाध्यक्ष उदय शंकर मंडल, संयुक्त सचिव रामविलास पासवान, डॉ. मनोज कुमार यादव, तकनीकी सचिव मृत्युंजय कुमार, अंकेक्षक डॉ. हेमकांत पंडित, महिला प्रतिनिधि नीतू प्रियदर्शिनी सहित कई पदाधिकारियों ने इस पत्र के बारे में बताते हुए कहा कि यह प्लस टू शिक्षकों को आत्मसम्मान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। यह हम सभी के लिए ऐतिहासिक दिन है। कहा कि यह प्लस टू शिक्षकों की सफलता की पहली सीढ़ी है। असली लड़ाई तो प्राचार्य एवं उप प्राचार्य का पद सृजित कराना एवं नियुक्ति करवाना है। इसके लिए संघ के सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर मजबूती के साथ प्रांतीय कार्यकारिणी के साथ खड़ा होना होगा। संघ को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी जिलों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी निर्देश दिया गया कि सभी जिला अध्यक्ष एवं सचिव जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने के लिए एक स्मार पत्र दो-तीन दिनों के अंदर देंगे और इसे क्रियान्वित करने का सादर आग्रह करेंगे। इस पत्र के अतिरिक्त शिक्षकों की अन्य समस्याओं सेवा संपुष्टि, सेवा निरंतरता, वेतन संरक्षण, ऐच्छिक स्थानांतरण और शिक्षा में गुणात्मक सुधार इत्यादि विषयों पर गंभीर चर्चा की गई। चर्चा के बाद सभी पदाधिकारियों ने वर्षो से लंबित प्राचार्य एवं उप प्राचार्य पद के सृजन एवं नियुक्ति अविलंब करने के साथ-साथ अन्य समस्याओं का निराकरण करने की मांग शिक्षा विभाग से की। इसका संचालन संघ के संरक्षक सुनील कुमार ने की। बैठक में सभी जिलों से संघ के कई पदाधिकारी शामिल हुए जिसमें श्रीकांत मंडल, सुशील कुमार यादव, नीरज कुमार, बीरेंद्र कुमार, अरुणाभ चटर्जी, सत्यदेव, आरती कुमारी, डॉ. विजय कुमार पासवान, डॉ. कंचन रानी, ध्रुव कुमार पंडित, सुधीर कुमार, कार्तिक वर्मा आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन रंजीत कुमार सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी