गिरिडीह बस स्टैंड के पास छोड़कर भागा पति, न्याय के लिए थाना पहुंची पत्नी

गिरिडीह प्रेम प्रसंग के बाद शादी रचानेवाला युवक पत्नी को बस पड़ाव के पास छोड़कर फरार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 12:19 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 12:19 AM (IST)
गिरिडीह बस स्टैंड के पास छोड़कर भागा पति, न्याय के लिए थाना पहुंची पत्नी
गिरिडीह बस स्टैंड के पास छोड़कर भागा पति, न्याय के लिए थाना पहुंची पत्नी

गिरिडीह : प्रेम प्रसंग के बाद शादी रचानेवाला युवक पत्नी को बस पड़ाव के पास छोड़कर फरार हो गया। पति की इस करतूत से परेशान युवती महिला थाने पहुंचकर न्याय की फरियाद करते हुए थाने के बरामदे पर न्याय की आस लगाए बैठ गई। पहले तो पति के नहीं आने व उसके बाद उसकी खोजबीन करने पर भी कुछ पता नहीं चलने पर युवती ने पचंबा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन बाद में महिला थाने पहुंची और आपबीती सुनाते हुए न्याय की मांग की। युवती गौरी कुमारी मूलत: अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव की रहने वाली है। उसने बताया कि सौतेली मां के ताने से आजिज होकर वह पिछले चार वर्षों से शहर के बस पड़ाव के समीप किराए पर रह रही थी। इसी बीच उसे पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो मोहनपुर निवासी अंकित साहा से प्रेम हो गया और 22 अप्रैल 2021 को दोनों ने शादी रचा ली। शादी के बाद युवक उसे अपनी दादी घर बिहार के बख्तियारपुर ले गया। वहां करीब 20 दिन रहने के बाद 11 मई को वापस लेकर गिरिडीह पहुंचा और बस पड़ाव के पास यह कहकर छोड़ कर फरार हो गया कि किराए पर रूम खोजने जा रहे हैं। युवती ने उसकी काफी देर तक इंतजार की, लेकिन वह नहीं लौटा। इधर युवक के स्वजन भी थाने पहुंचे और युवक को पूर्व में ही बेदखल करने संबंधी जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल महिला थाने की पुलिस युवती को न्याय दिलाने को लेकर मामले की तहकीकात करने में जुटी है। फरार युवक की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी