मधुबन में 18 से होगा पंचकल्याणक महोत्सव

संस पीरटांड़ शाश्वत तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर मधुबन में इन दिनों कई धार्मिक कार्यक्रम चल रह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 08:58 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 08:58 PM (IST)
मधुबन में 18 से होगा पंचकल्याणक महोत्सव
मधुबन में 18 से होगा पंचकल्याणक महोत्सव

संस, पीरटांड़: शाश्वत तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर मधुबन में इन दिनों कई धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं। श्री दिगंबर जैन तेरापंथी कोठी मधुबन में विराजमान आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में पूरे मधुबन में एक से एक बढ़-चढ़कर धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं जो कई संस्थाओं मे मार्च महीने से ही चल रहे हैं। तेरापंथी कोठी के महामंत्री सुरेश सेठी कानकी ने बताया कि आचार्य के सानिध्य में तेरापंथी के प्रांगण में 18 जून से 22 जून तक पंचकल्याणक महामहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारी हो चुकी है। आचार्य के सानिध्य में श्री दिगंबर जैन बीसपंथी कोठी के सामने तीस चौबीसी समवशरण परिवार के सामने मंदिर में 23 जून से 25 जून तक पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न करने के बाद पारसनाथ इसरी बाजार रेलवे स्टेशन के समीप बने निमियाधाट रेलवे स्टेशन के पास बने जैन धर्मशाला व मंदिर में 27 जून से एक जुलाई तक पंचकल्याणक महोत्सव मनाने का भी तिथि तय की गई है। पंचकल्याणक महोत्सव मनाने की तैयारी जोरों पर है।

chat bot
आपका साथी