धर्म की रक्षा से ही समाज व देश का कल्याण

जीवजंगल व जल की रक्षार्थ राष्ट्र धर्म विजय यात्रा पर अपने अनुयायियों के संग पैदल यात्रा पर निकले श्री श्री नगर निहाल आश्रम ओमकालेश्वर के महंत श्री श्री 100

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Dec 2019 06:49 PM (IST) Updated:Sun, 29 Dec 2019 06:49 PM (IST)
धर्म की रक्षा से ही समाज व देश का कल्याण
धर्म की रक्षा से ही समाज व देश का कल्याण

डुमरी : जीव, जंगल व जल की रक्षार्थ राष्ट्र धर्म विजय यात्रा पर अपने अनुयायियों के संग पैदल यात्रा पर निकले महंत 1008 श्री नर्मदानंद जी महाराज देवघर होते हुए शनिवार की देर संध्या पोरदाग पहुंचे जहां आचार्य वीरेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। महाराज का रात्रि विश्राम पोरदाग में हुआ। रात्रि में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन का आयोजन किया। रविवार की सुबह पोरदाग निवासी धनेश्वर महतो के गोशाला परिसर में पौधारोपण कर महाराज ने अपने अगले पड़ाव फुसरो के लिए प्रस्थान किया।

महाराज ने बताया कि वे उपरोक्त उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बीते 29 सितंबर को गंगोत्रीधाम से बारह बारह कलशों में जल भरकर द्वादश ज्योर्तिलिग पर जलाभिषेक के लिए पैदल निकले हैं। 14 अक्टूबर को केदारनाथ ज्योर्तिलिग में जलाभिषेक किया। एक दिसंबर को काशी विश्वनाथ ज्योर्तिलिग पर जलाभिषेक किया तथा 23 दिसंबर को बैद्यनाथधाम देवघर ज्योर्तिलिग पर जलाभिषेक किया। बताया कि आज देश में जिस तरह राष्ट्रविरोधी ताकतें अपना फन फैला रही हैं और जल, जंगल व जमीन का क्षरण हो रहा है। इससे समाज में कटुता तो फैल गई है, साथ ही लोगों के रिश्ते में खटास पैदा हो गई है। इसके निवारण के लिए एकमात्र उपाय धर्म है। धर्म की रक्षा से ही समाज व देश का कल्याण होगा। उन्होंने सनातन धर्म प्रेमियों से घर में गौ रखने, तुलसी लगाने एवं धार्मिक ग्रंथ रखने की अपील की। इस दौरान विभाकर पांडेय, दुर्गेश पांडेय, वीरेन्द्र सिन्हा, वेदप्रसाद पाठक, विक्रम कुमार, योगेश सिंह, अलखनाथ, रितेश कुमार, जगदीश कुमार, विष्णु कुमार, डालेश्वर कुमार, बद्री रजक, सोहन महतो, जितेन्द्र सिन्हा,

दीपक कुमार, अर्जुन मंडल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी