पैक्सो में 15 नवंबर से किसानों से खरीदा जाएगा धान

जागरण संवाददाता गिरिडीह इस किसानों से सरकारी दर पर धान क्रय करने संबंधी निर्देश शास

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:27 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:27 AM (IST)
पैक्सो में 15 नवंबर से किसानों से खरीदा जाएगा धान
पैक्सो में 15 नवंबर से किसानों से खरीदा जाएगा धान

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : इस किसानों से सरकारी दर पर धान क्रय करने संबंधी निर्देश शासन ने जारी कर दिया है। इसके आलोक में धान क्रय करने का समय 15 नवंबर से 31 मार्च तक संभावित है। यह जानकारी उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी। बताया कि धान क्रय का कार्य प्रारंभ होने के पूर्व क्रय केंद्रों का चयन जिला अनुश्रवण समिति के माध्यम से कराया जाना है। सीएमआर जमा करने की तिथि 30 सितंबर 2021 तक निर्धारित की गई है। इस वर्ष केंद्र ने एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) साधारण धान के लिए 1868.00 रुपये प्रति क्विटल तथा ग्रेड ए धान के लिए 1866.00 रुपये प्रति क्विटल रखा है। इसमें राज्य सरकार से मिलने वाली बोनस राशि को अभी तक नहीं जोड़ा गया है। 15 नवंबर से धान क्रय की प्रक्रिया शुरू होने तक राज्य सरकार भी बोनस राशि की घोषणा कर देगी। एमएसपी और राज्य बोनस की राशि को मिलाते हुए जो राशि तय की जाएगी, उसी आधार पर जिला स्तर से धान का क्रय किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी