ऑक्सीजन मानव के लिए सबसे बड़ी औषधि

खोरीमहुआ पांचवीं कक्षा की छात्रा प्रज्ञा नंदन ने कोविड-19 के वर्तमान परिस्थिति में ऑक्सीजन क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 09:29 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 09:29 PM (IST)
ऑक्सीजन मानव के लिए सबसे बड़ी औषधि
ऑक्सीजन मानव के लिए सबसे बड़ी औषधि

खोरीमहुआ : पांचवीं कक्षा की छात्रा प्रज्ञा नंदन ने कोविड-19 के वर्तमान परिस्थिति में ऑक्सीजन की जीवन में कितनी आवश्यकता है और प्रकृति का संरक्षण कितना मानव जीवन के लिए जरूरी है। इस पर एक जीवंत तस्वीर के माध्यम से प्रज्ञा ने पर्यावरण को बचाने पर जोर दिया है। जहां एक ओर गांव में अभी भी लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए समय-समय पर पौधारोपण का कार्य करते रहते हैं। वहीं दूसरी ओर शहरीकरण से लगातार पर्यावरण का दोहन हो रहा है। इसका परिणाम आज हम देख रहे हैं। इस प्रकार आज इस महामारी में ऑक्सीजन के लिए हमें लड़ना पड़ रहा है और लाखों की संख्या में लोग इस महामारी से जूझ रहे हैं। कहा कि ऑक्सीजन पैसे से खरीदने के बावजूद भी नहीं मिल पा रहे हैं। इस तस्वीर से हमें सीखने की जरूरत है कि मानव जीवन को जीने के लिए ऑक्सीजन खरीदने की जरूरत नहीं बल्कि हमें ऑक्सीजन को खुद तैयार करने की जरूरत है। प्रज्ञा ने लगातार तस्वीरों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है कि हमें स्वस्थ रहने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधों को लगाना आवश्यक है। जिससे हम खुली हवा में सांस ले सकें। हमें अस्पतालों में जाने की आवश्यकता ना पड़े। हमें दूसरा कोविड-19 का दुख भरा दिन देखना न पड़े। प्रज्ञा राजधनवार प्रखंड के नवागढ़ चट्टी निवासी है। इनके पिता श्याम नंदन कुमार पेशे से शिक्षक हैं।

chat bot
आपका साथी