रात आठ बजे के बाद दुकान खुला रखने पर एक गिरफ्तार

सरिया कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करते हुए रात आठ बजे के बाद भी दुकान का संचालन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:09 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:09 PM (IST)
रात आठ बजे के बाद दुकान खुला रखने पर एक गिरफ्तार
रात आठ बजे के बाद दुकान खुला रखने पर एक गिरफ्तार

सरिया : कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करते हुए रात आठ बजे के बाद भी दुकान का संचालन करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। सरिया पुलिस ने इसे लेकर कपड़ा दुकानदार रतन मंडल पर मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सरिया थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने बताया कि इन दिनों कोविड-19 का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे स्थिति काफी भयावह हो चुकी है। इसके चैन को तोड़ने के लिए सरकार ने दिशानिर्देश जारी किया है। सरिया प्रशासन भी कोरोना से बचाव के लिए लगातार व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहा है। इसके तहत रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक लोगों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का अनुरोध भी किया जा रहा है। बावजूद इसके कुछ लोग सरकार के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं। नियमों के उल्लंघन को लेकर स्टेशन रोड निवासी रतन मंडल को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध महामारी रोग अधिनियम, 51, आपदा प्रबंधन अधिनियम आदि के तहत मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी