अब आरोपित को न्यायालय में नहीं आने का बहाना बना कोरोना

गिरिडीह कोरोना संक्रमण एक अभिशाप है जिसमें पूरा विश्व लपेटे में है। यह कोरोना आरो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 07:39 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:39 PM (IST)
अब आरोपित को न्यायालय में नहीं आने का बहाना बना कोरोना
अब आरोपित को न्यायालय में नहीं आने का बहाना बना कोरोना

गिरिडीह : कोरोना संक्रमण एक अभिशाप है, जिसमें पूरा विश्व लपेटे में है। यह कोरोना आरोपितों के लिए वरदान भी साबित हो रहा है। ऐसा ही एक मामला गिरिडीह शहर का है। पीड़िता पिछले साल से परेशान हैं। उसके पति ने विश्वासघात कर विवाह किया, जबकि उसका संबंध शादी से पूर्व किसी दूसरी महिला से थी। शादी के बाद दिल्ली ले जाकर दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। दोबारा दहेज में पांच लाख रुपये नहीं देने पर उसे ससुराल से निकाल दिया गया। साथ ही, गिरिडीह आकर भी दहेज की मांग की गई। इसे लेकर रुखया ने महिला थाना में पति और ससुरालवालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और विश्वासघात करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। न्यायालय के आदेश पर इस कांड के अनुसंधानकर्ता अरुण कुमार पांडेय ने दिल्ली के सीलमपुर पुलिस की मदद से आरोपित पति मो. इस्लाम को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपित को गिरिडीह न्यायालय लाने से पूर्व दिल्ली के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के पास 29 जनवरी 2021 को किया गया था। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने आरोपित को गिरिडीह न्यायालय में पांच फरवरी तक सरेंडर करने की शर्त पर जमानत दी थी। करीब ढाई माह बीत जाने के बाद भी आरोपित गिरिडीह न्यायालय में नहीं आया। कोरोना संक्रमण का बहाना बनाकर अब तक फरार हैं। गत मार्च में हाई कोर्ट ने भी उसकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी है। बहरहाल, जो भी हो कोरोना संक्रमण की आड़ में आरोपित बहाना बना रहा है। हालाकि वह खुद एक डॉक्टर है, जिसका खामियाजा उसकी प्रड़ताडि़त पत्नी को उठाना पड़ रहा है। जो दहेज की मांग पूरा नहीं करने के कारण अपने पिता के घर है।

चार पहिया के लिए पांच लाख नहीं मिलने पर निकाला था घर से : गिरिडीह शहर के कोलडीहा की रहनेवाली रुखया फरहान की शादी चतरा के मो. इस्लाम के साथ 2019 मे हुई थी। शादी में रुखया के घरवालों ने लाखों रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद रुखया को उसके पति दिल्ली ले गए। जहां वह डॉक्टर की प्रैक्टिस करता है। शादी के कुछ दिन बाद उसके पति और ससुरालवाले एक चार पहिया वाहन के लिए पांच लाख रुपये की मांग रुखया से करने लगे। सभी उसे मायके से रुपया मांगने को लेकर प्रताडि़त करने लगे। वहीं दिल्ली में जाने पर रुखया को पता चला कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है। इसे भी बर्दाश्त कर ससुराल में रही। दहेज में पांच लाख रुपये नहीं देने पर ससुरालवालों नें पिछले साल फरवरी में घर से निकाल दिया था।

chat bot
आपका साथी