राष्ट्रहित के विरोध हैं दिग्विजय सिंह : लक्ष्मण

संस धनवार कांग्रेस सरकार के सत्ता में वापस आते ही काश्मीर से धारा 370 को पुन हटाने सं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:15 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:15 PM (IST)
राष्ट्रहित के विरोध हैं दिग्विजय सिंह : लक्ष्मण
राष्ट्रहित के विरोध हैं दिग्विजय सिंह : लक्ष्मण

संस, धनवार : कांग्रेस सरकार के सत्ता में वापस आते ही काश्मीर से धारा 370 को पुन: हटाने संबंधी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के बयान की भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने निदा की है। सिंह ने इस बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है दिग्विजय सिंह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। दिग्विजय के मुख से निकली ये पाकिस्तानी भाषा यह स्पष्ट करती है कि वह राष्ट्रहित का विरोध करते हैं। दिग्विजय सिंह जिस प्रकार आए दिन राष्ट्र विरोधी बयान दे रहे हैं, लगता है कि देश का विकास इन्हें रास नहीं आ रहा है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की की राह पर अग्रसर है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए आए दिन राष्ट्र विरोधी बयान देते हैं।

chat bot
आपका साथी