बोर्ड-निगम में मिलेगी कांग्रेस को हिस्सेदारी

जागरण संवाददाता गिरिडीह हेमंत सोरेन की सरकार फर्राटे से दौड़ रही है। गठबंधन की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:14 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:14 PM (IST)
बोर्ड-निगम में मिलेगी कांग्रेस को हिस्सेदारी
बोर्ड-निगम में मिलेगी कांग्रेस को हिस्सेदारी

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : हेमंत सोरेन की सरकार फर्राटे से दौड़ रही है। गठबंधन की सरकार हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है। यह बातें प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ज्योति सिंह मथारू ने कही। वह रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। दिवंगत कांग्रेस नेता नरेंद्र सिन्हा छोटन के स्वजनों से मिलने मथारू, संगठन प्रभारी रवींद्र सिंह और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष केदार पासवान उनके आवास बरमसिया पहुंचे थे। सिन्हा के बड़े भाई अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा मंटू समेत अन्य स्वजनों से मिले।

मथारू ने कहा कि जल्द ही बोर्ड निगम के खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। गठबंधन का अंग होने के होने के कारण कांग्रेस को भी उचित हिस्सेदारी मिलेगी। इन पदों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी। वहीं रवींद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत किया जा रहा है। जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को आगे लाया जा रहा है। सभी स्तर पर संगठन को धारदार बनाया जाएगा। नरेंद्र सिन्हा के आकस्मिक निधन से पार्टी को नुकसान हुआ है। वे पार्टी संगठन के साथ जनता से जुड़े नेता थे। कोरोना काल में राज्य सरकार के किए जा रहे कार्यों से सीधे जनता को लाभ हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश से लेकर जिला स्तर और प्रखंड स्तर पर कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए कार्य किए हैं। संगठन के लोग कोरोना योद्धा की तरह जनसेवा में लगे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी