खिलाड़ियों को मिले सरकारी नौकरी : मंत्री

संस गांडेय(गिरिडीह) राज्य में खेल के क्षेत्र में भी बेहतर संभावनाएं हैं। वर्तमान राज्य सरक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:01 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:01 PM (IST)
खिलाड़ियों को मिले सरकारी नौकरी : मंत्री
खिलाड़ियों को मिले सरकारी नौकरी : मंत्री

संस, गांडेय(गिरिडीह) : राज्य में खेल के क्षेत्र में भी बेहतर संभावनाएं हैं। वर्तमान राज्य सरकार खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। पोको हो खेल योजना समेत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर उनकी प्रतिभा को निखारने का काम किया जा रहा है। ये बातें सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन सह खेल मंत्री हफीजुल हसन ने कही। वे रविवार को गांडेय प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित आठ दिवसीय जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में खिलाड़ियों की प्रतिभा को बेहतर सम्मान दिया जा रहा है। यहां के क्रिकेट व हाकी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्तमान राज्य सरकार 40 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दे चुकी है। सरकार भविष्य में भी खिलाड़ियों को नौकरी देने का काम करेगी। उन्होंने गांडेय के खिलाड़ियों से बेहतर खेल प्रदर्शन कर जिले व राज्य का नाम रोशन करने की बात कही। इसके पूर्व कमेटी की ओर से मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने फाइनल मुकाबले का विधिवत उद्घाटन किया। साथ ही खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनकी हौंसला आफजाई की। राष्ट्रीय गान के बाद मैच की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला फुलजोरी और डोकीडीह के बीच खेला गया। फुलजोरी की टीम ने निर्धारित दस ओवर में 95 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डोकीडीह की टीम ने सात विकेट से टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया। अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में उप प्रमुख मो. अकबर अंसारी, हाजी मो. उस्मान, ध्रुवदेव पंडित, मो. शाकिर, अरुण पांडेय, मो. सुलेमान, वसीम अख्तर, मो. आलम, मो. याकूब, भरतलाल शर्मा, प्रवीण कुमार गुप्ता, मो. हैदर, मो. सरवर, मो. शमीम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी