झारखंड के गिरिडीह में नक्सलियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या की

Naxalite. झारखंड के गिरिडीह में नक्सलियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

By BabitaEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 09:45 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 03:46 PM (IST)
झारखंड के गिरिडीह में नक्सलियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या की
झारखंड के गिरिडीह में नक्सलियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या की

गिरिडीह, जेएनएन। झारखंड में गिरिडीह जिले के भेलवघाटी एवं बिहार के जमुई जिले की सीमा पर स्थित चकाई थाना क्षेत्र के गुरुड़बद गांव में नक्सलियों ने मंगलवार की देर रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों को पुलिस मुखबिर करार देकर नक्सलियों ने गोली मारी है। घटना स्थल पर भाकपा माओवादी के नाम से पर्चा छोड़कर हत्या की जिम्मेवारी भी ली है।

जानकारी के मुताबिक, देवरी प्रखंड के भेलवाघाटी व चकाई थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव गुरूड़बाद गांव में नक्सलियों ने बीती रात दो व्यक्तियों की गोली मार कर हत्या कर दी है। वहीं, एक महिला भी गंभीर रूप से घायल है। हत्या की खबर से जहां क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं इस घटना से नक्सलियों ने क्षेत्र में एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। हत्या का कारण पुलिस मुखबिरी बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पड़ोसी राज्य बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना अंतर्गत बरमोरिया पंचायत के गुरूड़बाद गांव में मंगलवार रात 11 बजे नक्सलियों ने दो व्यक्तियों की गोली मार कर हत्या कर दी। मारे गए व्यक्तियों की पहचान गुरूड़बाद गांव के ही निवासी उस्मान अंसारी उर्फ मंझवा एवं गुलाम अंसारी उर्फ गोलका बताया जा रहा है। वहीं, मृतक उस्मान अंसारी की पत्नी रसिदन खातुन गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है, जिसका इलाज चकाई में चल रहा है।

गौरतलब है कि झारखंड-बिहार सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों ने पहले भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। इस घटना से एक बार फिर क्षेत्र में दहशत फैल गई है। माओवादियों ने अपनी पहली उपस्थिति 11 सितंबर, 2005 को भेलवाघाटी में दर्ज कराई थी। इस दौरान 17 लोगों की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी थी। उस समय सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा ग्राम रक्षा दल बनाकर नक्सलियों के विरुद्ध गोलबंद किया जा रहा था।
 

chat bot
आपका साथी