घर में मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

संवाद सहयोगी बिरनी थाना क्षेत्र के सरंडा गांव में राजेश दास की 22 वर्षीय पत्नी बेबी देवी की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 04:56 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 04:56 PM (IST)
घर में मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
घर में मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

संवाद सहयोगी, बिरनी : थाना क्षेत्र के सरंडा गांव में राजेश दास की 22 वर्षीय पत्नी बेबी देवी की सोमवार देर रात संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका के स्वजनों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। मृतक के पति ने मंगलवार सुबह करीब छह बजे ससुराल में फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर मृतका के मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे, जहां वह अपने कमरे में चारपाई पर मृत पड़ी मिली। मायके वालों ने घटना की सूचना बिरनी थाना को दी। एसआइ रामाशंकर उपाध्याय, एएसआइ मृत्युंजय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने मृतका के मायके वालों से घटना की जानकारी ली और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतका की भाभी सावित्री देवी ने कहा कि ननद को नन्दोसी व उसके माता-पिता ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद सभी घर से फरार हो गए। ननद का विवाह वर्ष 2019 में हुआ था। उसे डेढ़ वर्ष का एक पुत्र भी है। बेबी की मौत की सूचना नन्दोसी ने ही फोन कर दी। यहां पहुंचने पर वह मृत मिली। साथ ही उसके घर में कोई नहीं था। ननद के गला में दबाने का निशान था। ननद ने कई बार अपने पति को किसी दूसरी महिला के साथ कई बार पकड़ा था। उसका उस महिला के साथ गलत संबंध था। एसआइ उपाध्याय ने कहा कि मृतका की भाभी ने हत्या करने का आरोप लगाया है। इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी