सांसद ने आंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण

डुमरी आंबेडकर चौक नागाबाद में संविधान निर्माता सह भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर की स्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:11 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:11 PM (IST)
सांसद ने आंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण
सांसद ने आंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण

डुमरी : आंबेडकर चौक नागाबाद में संविधान निर्माता सह भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर की स्थापित प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया। सांसद ने कहा कि आंबेडकर एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि एक विचार थे। उनके नेतृत्व में बने विश्व के सबसे बड़े संविधान में देश के संचालन की नीतियों तथा देशवासियों के कर्तव्यों व अधिकारों का उल्लेख किया गया है। कहा कि बाबा साहब समतामूलक समाज के हिमायती थे एवं आडंबर व व्यक्ति पूजा के विरोधी थे। वे हमेशा जाति, धर्म व संप्रदाय से ऊपर उठकर देश के हित और विकास के लिए संघर्षरत रहे थे। आज भले ही वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार एवं कर्म हम सब देशवासियों को प्रेरणा देते रहते हैं। इसके पूर्व सांसद का क्लब के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव, निवर्तमान प्रमुख यशोदा देवी, सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो, आजसू के केंद्रीय सचिव बैजनाथ महतो, धर्मेद्र यादव, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप मंडल, भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी