चांद दिखा, आज मनाई जाएगी ईद

गिरिडीह गुरुवार की शाम को जिलेभर में ईद का चांद दिखा। मुस्लिम संप्रदाय में इससे खुशी की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 08:29 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 08:29 PM (IST)
चांद दिखा, आज मनाई जाएगी ईद
चांद दिखा, आज मनाई जाएगी ईद

गिरिडीह : गुरुवार की शाम को जिलेभर में ईद का चांद दिखा। मुस्लिम संप्रदाय में इससे खुशी की लहर है। लोगों ने एक दूसरे को दूर दूर रहकर व शारीरिक दूरी के माध्यम से चांद दिखने की बधाई दी। पूर्व में ईद का चांद दिखने के बाद लोग एक दूसरे को गले मिलकर बधाई देते थे। वहीं चांद रात को लेकर बाजार में रौनक रहती थी। लोग देर रात तक ईद को लेकर सामानों की खरीदारी करते थे परंतु इस वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना के कारण ईद की खुशियों पर ग्रहण लग गया है। सरकारी निर्देशानुसार बाजार दोपहर दो बजे के बाद बंद कर दिया गया है। कपड़ा समेत अधिकांश दुकानें बंद रहीं। इस कारण लोग खरीदारी नहीं कर सके। चांद रात को बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इस वर्ष सरकारी निर्देश एवं शारीरिक रूप से मस्जिद में निर्धारित पांच की संख्या में ही लोग ईद की नमाज अदा करेंगे। सभी लोग अपने अपने घरों में रहकर परिवार के साथ नमाज अदा करेंगे। साथ ही परिवार के बीच ईद की मुबारकबाद देंगे।

chat bot
आपका साथी