पूर्व विधायक बलदेव हाजरा की मनी पुण्यतिथि

देवरी जमडीहा में पूर्व विधायक बलदेव हाजरा की छठी पुण्यतिथि रविवार को सादगी के साथ मनाई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:28 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:28 PM (IST)
पूर्व विधायक बलदेव हाजरा की मनी पुण्यतिथि
पूर्व विधायक बलदेव हाजरा की मनी पुण्यतिथि

देवरी : जमडीहा में पूर्व विधायक बलदेव हाजरा की छठी पुण्यतिथि रविवार को सादगी के साथ मनाई गई। कोविड -19 को ध्यान में रखते हुए लोगों ने मास्क लगाकर व शारीरिक दूरी का पालन करते हुए स्व. हाजरा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कहा कि आज देवरी की राजनीति में शून्यता आ गई है। आज स्थानीय विधायक व सांसद में वो जज्बा देखने को नहीं मिलता है जो बलदेव हाजरा में देखने को मिलता था। प्रदीप हाजरा ने कहा कि विधायक जी के तेवर व समाजसेवा की जो भावना थी वो काफी सराहनीय थी। हमलोग भी उन्हीं के बताए गए रास्ते पर चल रहे हैं और कुछ हद तक सफलता भी मिल रही है। कहा कि हाजरा गरीबों के लिए मसीहा थे और उनके सपनों को पूरा करने का हमलोग पूरा प्रयास करते हैं। मौके पर निवर्तमान जिप सदस्या गीता हाजरा, रुक्कूदीन अंसारी, अब्दुल मियां, रज्जाक अंसारी, टूपलाल हाजरा, अनिल चौधरी, नरेश हाजरा, सुरेंद्र हाजरा, रामेश्वर हाजरा, रामकिशुन हाजरा, प्रभु हाजरा, विजय हाजरा, मनोज महथा, राजकुमार राम, भारत मांझी, विवेक पांडेय, भुवनेश्वर ठाकुर, भूदेव चौधरी, विनोद राय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी