कुरीतियां दूर किए बिना सभ्य समाज संभव नहीं

संवाद सहयोगी जमुआ साहू समाज जमुआ के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को लताकी में हुई

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:48 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:48 PM (IST)
कुरीतियां दूर किए बिना सभ्य समाज संभव नहीं
कुरीतियां दूर किए बिना सभ्य समाज संभव नहीं

संवाद सहयोगी, जमुआ : साहू समाज जमुआ के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को लताकी में हुई। अध्यक्षता संजय साहू ने की। प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार साहू ने कहा कि हमें भेदभाव को भूलकर एक मंच पर आने की जरूरत है।

पूर्व उप प्रमुख प्रवीण कुमार साहू ने समाज को बढ़ाने के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। सदर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार साव ने कहा कि समाज में दहेज प्रथा बंद होनी चाहिए। कुरीतियों को दूर करके ही हम सभ्य समाज की कल्पना कर सकते हैं। देवरी प्रखंड सचिव पप्पू साहु ने कहा कि नए साल में होने वाले द्वितीय तेली महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू करने की जरूरत है।

बैठक में त्रिभुवन साहू, सुबोध साहू, सुरेश साहू, गुरू दयाल साव, पवन साहू, दीपू साहू, बैकुंठ साहू, सुनील साहू, नारायण साहू, धपरू साव, मनोज साव, परमेश्वर साव, सुरेश साहू उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी