अधिकारियों को कार्यशैली में बदलाव लाने की नसीहत

संवाद सहयोगी सरिया (गिरिडीह) सोमवार को सरिया प्रखंड स्थित कार्यालय में कोडरमा सांसद व क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:07 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:07 PM (IST)
अधिकारियों को कार्यशैली में बदलाव लाने की नसीहत
अधिकारियों को कार्यशैली में बदलाव लाने की नसीहत

संवाद सहयोगी, सरिया (गिरिडीह) : सोमवार को सरिया प्रखंड स्थित कार्यालय में कोडरमा सांसद व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसका नेतृत्व जमुआ विधायक केदार हाजरा ने किया। इस दौरान सरिया अनुमंडल एवं तीनों प्रखंडों के अधिकारी, अंचल अधिकारी व कर्मियों की कार्यशैली की समीक्षा की गई। इसमें कुछ अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा।

निर्णय लिया गया कि इन अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की नसीहत दी जाएगी, बावजूद सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। सांसद को भी इससे अवगत कराया जाएगा। विधायक हाजरा ने कहा कि जनहित से जुड़ी किसी भी समस्या पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सांसद के जिला प्रतिनिधि दिनेश यादव ने कहा कि आप सब जनता की आवाज बनें व उनसे जुड़ी समस्याओं के निदान के प्रयास में लगे रहें।

अनुमंडलीय प्रतिनिधि छोटेलाल यादव ने कहा कि आम लोगों से जुड़ी समस्याओ को लेकर अधिकारी के पास पहुंचने का प्रयास करें और निदान भी साथ में कराएं। मौके पर बगोदर विधानसभा के बिरनी, सरिया व बगोदर के सांसद प्रतिनिधियों में बिरनी से महेंद्र यादव व मनोहर राम, सरिया से मनोज वर्मा, बगोदर से सुदीप जायसवाल, दुर्गेश प्रसाद, रामपति प्रसाद व हेमलाल मंडल शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी