फरवरी में होगी बहुभाषी नाटक व शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता

गिरिडीह कला संगम गिरिडीह की बैठक शुक्रवार रात अधिवक्ता भवन में हुई जिसमें सर्वसम्मति

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:41 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:41 PM (IST)
फरवरी में होगी बहुभाषी नाटक व शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता
फरवरी में होगी बहुभाषी नाटक व शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता

गिरिडीह : कला संगम गिरिडीह की बैठक शुक्रवार रात अधिवक्ता भवन में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कला संगम सदस्यता अभियान एक जनवरी से 31जनवरी तक चलाएगा, जिसमें कलाकारों को जोड़ा जाएगा। कला संगम के संरक्षक एवं छैला संदू फिल्म के निर्माता राजेंद्र बगड़िया ने कहा कि अखिल भारतीय लोकनृत्य एवं नाटक प्रतियोगिता कला संगम का आइना है। कार्यकारी अध्यक्ष डा. परिमल सिन्हा ने कहा कि हम अपरिपक्व कलाकारों को मंच प्रदान करते हैं। सचिव सतीश कुंदन ने कहा कि इस बार हम ऐसे नाटक की प्रस्तुति करने जा रहे हैं जिसमें दिल्ली और मुंबई में लोग टिकट कटाकर देखते हैं। निर्णय लिया गया कि 22 वीं अखिल भारतीय लोकनृत्य एवं नाटक प्रतियोगिता का आयोजन फरवरी के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। गत वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष विनय बक्सी ने प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक सलूजा गोल्ड टीएमटी ही रहेगा। कानूनी सलाहकार विशाल आनंद ने कहा कि संगीतज्ञ स्व. दिगंबर प्रसाद अधिवक्ता की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह यथावत जारी रहेगा। कोषाध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रम के लिए साढ़े पांच लाख रुपये का बजट प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। मौके पर सह संयोजक राजेश सिन्हा, नीतीश आनंद, रविश आनंद, शुभम कुमार, विकास रंजन, संजय कुमार सिन्हा, मनोज कुमार मुन्ना, शिलधर प्रसाद, अनुपम किशोर, विशाल आनंद, आकाश रंजन आदि शामिल थे। इस बार मुख्य कार्यक्रम बरनवाल धर्मशाला में करने का निर्णय लिया गया। मुख्य सलाहकार कृष्ण कुमार सिन्हा एवं सुजय गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम की तिथि शादी के लगन को देखकर रखना चाहिए। अनुमंडल पदाधिकारी से सचिव के नेतृत्व में विनय बक्सी एवं राजेश सिन्हा मिलेगे।

chat bot
आपका साथी