तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हेमंत सरकार

बिरनी (गिरिडीह) पलौंजिया विवाह भवन में गुरुवार को विहिप व बजरंग दल की संयुक्त बैठक हुई

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:55 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:55 PM (IST)
तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हेमंत सरकार
तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हेमंत सरकार

बिरनी (गिरिडीह): पलौंजिया विवाह भवन में गुरुवार को विहिप व बजरंग दल की संयुक्त बैठक हुई। इसके मुख्य अतिथि झारखंड प्रांत मंत्री देवी सिंह व जिला धर्माचार्य कृष्णदेव कुमार पांडेय उपस्थित थे। इसमें संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा की गई। देवी सिंह ने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले से लेकर प्रखंड के प्रत्येक ग्राम पंचायत को संगठन से जोड़ना और सुचारू रूप से चलाने की योजना बनाई गई। झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार सत्ता में जब से आई है तब से चारों तरफ से तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही है। हर तरफ से हिदुओं पर चौतरफा प्रहार किया जा रहा है। कभी विधानसभा में एक संप्रदाय को नमाज कक्ष आवंटित किया जाता है तो कभी सिर्फ हिदुओं को टारगेट कर हत्या कर दी जा रही है। धर्मांतरण का खेल जारी है। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख जयनारायण मोदी ने की। मौके विनय संगम, निरंजन कुमार, बालेश्वर कुमार साव, ईश्वर पंडित, टेकलाल वर्मा, रोहित बजरंगी, गौतम सिंह, विशाल बजरंगी, रविद्र बरनवाल, रीतलाल वर्मा, सदानंद बरनवाल, प्रेम तर्वे, उमेश कुमार बरनवाल, सुधीर कुमार, आशीष बजरंगी, सोनू बजरंगी, मानव शास्त्री, प्रवीण कुमार वर्मा, रामसेवक वर्मा, श्याम सुंदर मोदी, विजय विश्वकर्मा, राम भक्त चंदन, प्रवीण कुमार, मंटू कुमार, निर्मल कुमार, विकास सिंह, सहदेव मोदी, श्रवण कुमार, गोपाल कुमार, चेतलाल साव, पंकज हिदुस्तानी, अशोक वर्मा, बबलू वर्मा, विनोद पांडेय, राजू यदुवंशी, अजय बजरंगी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी