नहीं पीएंगे शराब, लोगों को भी इससे बचाएंगे

गांडेय(गिरिडीह) प्रखंड के दासडीह पंचायत सचिवालय में शनिवार को सामाजिक एकता मंच की बैठ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 07:32 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 07:32 PM (IST)
नहीं पीएंगे शराब, लोगों को भी इससे बचाएंगे
नहीं पीएंगे शराब, लोगों को भी इससे बचाएंगे

गांडेय(गिरिडीह) : प्रखंड के दासडीह पंचायत सचिवालय में शनिवार को सामाजिक एकता मंच की बैठक हुई। इसमें सामाजिक कुरीतियों व बुराइयों को दूर करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से शराब का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। मंच के सदस्यों व आमजनों ने शपथ ली कि वे आज से ही शराब का उपयोग नहीं करेंगे। साथ ही आमजनों को भी शराब से होने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए शराब नहीं पीने की अपील करेंगे। अध्यक्षता कर रहे हाजी मास्टर उस्मान ने कहा कि हमारे समाज में दहेज प्रथा, भ्रष्टाचार, मदिरा पान, अशिक्षा समेत कई कुरीतियां भरी हुई हैं। इससे समाज का विकास नहीं हो पा रहा है। सामाजिक एकता मंच प्रखंड, पंचायत व ग्राम स्तर पर कमेटी बनाकर बुराइयों को दूर करेगा। आम लोगों को इसके दुष्प्रभाव के बारे में बताया जाएगा। भाजपा नेता यदुनंदन पाठक ने कहा कि शराब का सेवन ही कई तरह के अपराध का कारण है। शराब बंद होने से घरेलू समेत अधिकांश अपराध बंद होंगे। बैठक का संचालन मुखिया संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार हाजरा ने किया। मौके पर प्रधान हरि मंडल, पवन कुमार राय, प्रकाश यादव, वसीम अख्तर, प्रवीण गुप्ता, एसआइ कार्तिकेय सिंह, जीतेंद्र मंडल, महेंद्र मंडल, लीलाधर यादव, झरि पंडित, शैलजानंद पांडेय, अशोक वर्मा, अमित पांडेय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी