राज्य सरकार साउंड-टेंट वालों के साथ कर रही सौतेला व्यवहार

गिरिडीह जिला साउंड यूनियन की प्रखंड स्तरीय बैठक शनिवार को अहिल्यापुर में हुई। इसमें

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 01:28 AM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 01:28 AM (IST)
राज्य सरकार साउंड-टेंट वालों के साथ कर रही सौतेला व्यवहार
राज्य सरकार साउंड-टेंट वालों के साथ कर रही सौतेला व्यवहार

गिरिडीह : जिला साउंड यूनियन की प्रखंड स्तरीय बैठक शनिवार को अहिल्यापुर में हुई। इसमें साउंड-टेंट वालों के साथ राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे सौतेले व्यवहार पर विरोध जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि बीते वर्ष अप्रैल माह से टेंट-साउंड से जुड़े लोगों का रोजगार पूरी तरह से ठप है। प्रशासन की ओर से भी बाधा उत्पन्न की जाती है। कई जगहों पर साउंड वालों से अवैध रूप से धन की उगाही तक की जाती है। कहीं अमर्यादित शब्दों का प्रयोग भी किया जाता है। आज साउंड - टेंट को छोड़कर सभी प्रकार के रोजगार सुचारू रूप से चल रहे हैं। पार्क से लेकर माल तक खुले हैं। अध्यक्षता कर रहे आदर्श राम ने कहा कि यूनियन को मजबूत करने के लिए हर आठ पंचायत पर एक कमेटी बनाई जाएगी। कोष में धन संग्रह के लिए मासिक शुल्क जमा किया जाएगा। रफीक अंसारी व रामजी रजक ने आपसी तालमेल बैठाने पर जोर दिया। यूनियन के जिलाध्यक्ष रामजी प्रसाद यादव ने कहा कि एकता में वह ताकत है जो बड़ी-से-बड़ी बाधा को तोड़ सकती है। संगठन में रहकर काम करने से रोजगार में तेजी से वृद्धि होती है। संगठन के एक एक व्यक्ति के हक के लिए यूनियन सड़क पर भी लड़ने को तैयार है। सरकार हमारी मांगों पर ध्यान दें, अन्यथा आनेवाले चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मौके पर कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह, प्रवक्ता मोइन चांद, उपाध्यक्ष रवि राम, संजय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष बिनोद दास, ओमकार साव, भीम पंडित, चंदन वर्मा, जगत, घनश्याम दास, बहादुर पंडित आदि थे।

chat bot
आपका साथी